CSK vs PBKS: T20 वर्ल्ड कप का हीरो पर IPL में 'जीरो', संजू सैमसन चेन्नई के लिए बुरी तरह हुए फ्लॉप
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा सके। वे 7 रन बनाकर आउट हो गए। संजू ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों मैच ...और पढ़ें

संजू सैमसन हुए फ्लॉप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 की शुरूआत से पहले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वे लगातार दो मैचों में फ्लॉप हो गए हैं। संजू एमए. चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में फ्लॉप हो गए। वे 7 गेंदों पर 7 रन ही बना सके और इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर से अपने फैंस को निराश किया है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी संजू का बल्ला नहीं चला था और वे 7 गेंदों पर 6 रन बना सके थे। संजू को चेन्नई ने आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, वे अब तक टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। संजू आईपीएल से पहले रेड हॉट फॉर्म में चल रहे थे और भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
संजू सैमसन पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए फ्लॉप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम पंजाब के खिलाफ अच्छी शुरूआत नहीं कर सकी। संजू सैमसन 7 रन बनाकर आउट हो गए। सैमसन को तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। सैमसन पहले मैच में 6 रन बनाकर आउट हुए थे। इसी के साथ उन्होंने सीएसके की उम्मीदों पर अब तक पानी फेरा है। दाएं हाथ की खराब बल्लेबाजी की वजह से चेन्नई को अच्छी शुरूआत नहीं मिल पाई है।
सैमसन को चेन्नई ने काफी उम्मीदों के साथ टीम में शामिल किया था। उनके बदले 5 बार की चैंपियन ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान को सौंपा था। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। हालांकि, पीली जर्सी में वे अब तक इस कमाल को नहीं दिखा सके है।
संजू का हुआ था ट्रेड
आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले चेन्नई ने संजू को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। उनके स्थान पर चेन्नई ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को दिया था। हालांकि, करन चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।