Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PAK और BAN दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, कमिंस-स्टार्क-हेजलवुड बाहर; 2 युवाओं को पहली बार मौका

    Updated: Mon, 11 May 2026 09:42 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Australia Squad Announced: पाकिस्तान-बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। खास बात ये है कि इसमें 3 ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का एलान किया, जिसमें दोनों टीमों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।

    पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गजों को किया बाहर

    पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कंगारू टीम ने तीन तेज गेंदबाजों को बाहर रखा है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड इस टीम में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। कंगारू टीम ने अंडर टीम के खिलाड़ी लियाम स्कॉट और ओली पीक को टीम में पहली बार शामिल किया है। 

    मौजूदा समय में जो खिलाड़ी आईपीएल प्लेऑफ में खेलेंगे, वो पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज को मिस करेंगे, जिसका आगाज इसी महीने 30 मई से होना है। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज और टी20आई सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 9 जून से होगा।

    ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद), कूपर कोनोली, जैवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस (पंजाब किंग्स) बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम स जुड़ेंगे। मैट शॉर्ट ने वनडे स्क्वॉड में अपनी जगह बरकरार रखी है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से वो बाहर रहेंगे, क्योंकि हेड, कोनोली, बार्टलेस और ड्वारशुएस की वापसी हो जाएगी।

    खबरें और भी

    बता दें कि मैथ्यू कुहनेमन, एडन जम्पा को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20आई, तीनों टीमों में शामिल किया गया है। 

    PAK-BAN दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

    पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जम्पा।

    बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ODI टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम जम्पा।

    बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया T20I टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जम्पा। 

    PAK vs AUS ODI सीरीज का शेड्यूल

    पहला ODI: 30 मई : रावलपिंडी

    दूसरा ODI: 2 जून : लाहौर

    तीसरा ODI: 4 जून : लाहौर

    BAN vs AUS वनडे सीरीज का शेड्यूल

    पहला ODI: 9 जून : ढाका

    दूसरा ODI: 11 जून : ढाका

    तीसरा ODI: 14 जून : ढाका

    BAN vs AUS T20I सीरीज का शेड्यूल

    पहला T20I: 17 जून : चटगांव

    दूसरा T20I: 19 जून : चटगांव

    तीसरा T20I: 21 जून : चटगांव

    यह भी पढ़ें- IPL छोड़ा तो मिलेंगे 113 करोड़ रुपये? Pat Cummins पर किसने लगाई ये मेगा डील?

    यह भी पढ़ें- AUS vs OMAN: जैंपा की गेंदबाजी के बाद मार्श के तूफान में उड़ा ओमान, ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ सफर किया समाप्त