Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs IND 5th T20I: वैभव सूर्यवंशी की 3 मैच बाद ही हुई छुट्टी, संजू सैमसन पर टीम मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:57 PM (IST)

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन के रोज बाउल में खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन

    वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन

    HighLights

    1. वैभव ने 3 मुकाबलों में बनाए 42 रन

    2. 4 जुलाई को हुआ था वैभव का डेब्‍यू

    3. 14, 13 और 15 रन बना पाए वैभव

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन के रोज बाउल में खेला जा रहा है। भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
    भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है। साथ ही वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन ने ली है। डेब्‍यू के 3 मैच बाद ही वैभव की छुट्टी हो गई है। वहीं, टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर संजू पर भरोसा जताया है।

    4 जुलाई को हुआ डेब्‍यू

    इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 4 जुलाई को वैभव सूर्यवंशी ने टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू कर इतिहास रचा था। इसके साथ ही उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। वैभव को मौका देने के लिए संजू को बेंच पर बैठाया गया था।

    वैभव को दूसरे, तीसरे और चौथी टी20 में शुरुआत तो अच्‍छी मिली, पर वह इसे बड़े स्‍कोर में नहीं बदला पाए। भारतीय टीम को इन तीनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा। सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम आज आखिरी मैच में लाज बचाने उतरी है। ऐसे में एक बार फिर विश्‍व कप के हीरो को मौका मिला है।

     

     

    वैभव के प्रदर्शन पर नजर

    वैभव के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने डेब्‍यू मैच में 10 गेंदों का सामना किया था और 14 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने 2 सिक्‍स लगाए थे। ट्रेंट ब्रिज में हुई टक्‍कर में भी वैभव ने 2 छक्‍कों की मदद से 5 गेंदों पर 13 रन बनाए थे। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले गए पिछले टी20 में वैभव ने 10 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्‍ले से 1 चौका और 1 छक्‍का निकला था।

    खबरें और भी

    संजू का बल्‍ला भी खामोश

    दूसरी ओर संजू सैमसन भी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 और इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में वह फेल रहे थे। उन्‍होंने 3 मैच में सिर्फ 6 रन ही बनाए थे। इसके बाद संजू को बाहर बैठाकर वैभव का डेब्‍यू कराया गया था। हालांकि, संजू को बाहर करने की काफी आलोचना भी हुई थी।

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 5th T20I Live Update: प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को दिलाई पहली सफलता, फिल सॉल्‍ट को भेजा पवेलियन

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 5th T20I Live Streaming: आखिरी टी20 का समय बदला, बिना Sony LIV सब्सक्रिप्शन के ऐसे देखें मैच