Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने अचानक बदल दी टीम, 'खूंखार' ऑलराउंडर को किया शामिल

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 08:31 PM (IST)

    इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने स्टार ऑलराउंडर को टीम में जगह दी है। ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे टीम में बड़ा बदलाव किया है।

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अब शिवम दुबे को शामिल कर लिया गया है। दुबे भारत के लिए लगातार टी20 इंटरनेशनल में खेल रहे हैं लेकिन वनडे मैचों में उन्हें अधिक मौका नहीं मिलता है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ अब वे खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। मौजूदा समय में वे टी20 सीरीज में खेल रहे हैं और अब वनडे सीरीज में टीम के साथ रहेंगे।

    शिवम दुबे को वनडे टीम में मिली जगह

    दरअसल, नीतिश कुमार रेड्डी चोट की वजह से इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। उन्हें वनडे और टी20 टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट की वजह से नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के रूप में दुबे को टीम में शामिल किया गया है। दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले ही चोट से जूझ रहे हैं और फिर रेड्डी भी बाहर हो गए। ऐसे में बीसीसीआई ने दुबे को टीम में शामिल करने का फैसला किया।

    बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया। इसी के साथ रेड्डी का जगह वनडे टीम में दुबे को शामिल करने की जानकारी दी। बोर्ड ने प्रेस रिलीज में लिखा, "इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए सेलेक्शन कमेटी ने नीतिश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को शामिल करने का फैसला किया है।"

    खबरें और भी

    दुबे का वनडे करियर

    दुबे भारत के लिए टी20 टीम में लगातार खेल रहे हैं लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मैच 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारत के लिए अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 43 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया है।

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, शिवम दुबे।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: इंग्‍लैंड ने तीसरे T20I के लिए किया अपनी प्‍लेइंग 11 का एलान, भारत को गहरा जख्‍म देना चाहेंगे अंग्रेज

    यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन हुए बाहर; 2 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री