इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का एलान किया, हैरी ब्रूक होंगे कप्तान; इस 'खूंखार' ऑलराउंडर को पहली बार मौका
भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक करेंगे। ...और पढ़ें

इंग्लैंड ने टीम का एलान किया
HighLights
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज
हैरी ब्रूक करेंगे इंग्लैंड की कप्तानी
धाकड़ ऑलराउंडर को पहली बार मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक करते हुए दिखाई देंगे। टीम में एक नए खिलाड़ी को शामिल किया है। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड ने टीम में अधिक बदलाव नहीं किए हैं और अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम को चुना है।
इंग्लिश बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम का एलान किया है। बता दें कि टी20 सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। वे भारत के टी20 टीम के नए कप्तान बने हैं। टीम इंडिया का एलान पहले ही हो चुका था और अब इंग्लैंड की टीम का भी एलान हो चुका है।
जेम्स कोल्स को पहली बार मौका
इंग्लैंड की इस टीम में युवा ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार शामिल किया गया है। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक टी20 में 61 पारियां खेली हैं, जिसमें 28.60 की औसत और 146.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 1373 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने 16 साल 157 दिनों की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। बाएं हाथ के स्पिनर ने गेंदबाजी में शानदार कार्य किया है। उन्होंने 8.27 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 53 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्हें पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले वे इंग्लैंड लॉयंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं।
भारत के लिए टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाएगा।
- पहला टी20 - 1 जुलाई, चेस्टर ली स्ट्रीट
- दूसरा टी20 - 4 जुलाई, मैनचेस्टर
- तीसरा टी20 - 7 जुलाई, नॉटिंघम
- चौथा टी20 - 9 जुलाई, ब्रिस्टल
- पांचवां टी20 - 11 जुलाई, साउथैंम्प्टन
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।