Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट के लिए 'काला दिन', इंग्‍लैंड के हाथों सीरीज गंवाने के बाद खो दिया T20I रैंकिंग में नंबर-1 का ताज

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:53 PM (IST)

    इंग्‍लैंड ने पांचवें व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 56 रन से हराकर आईसीसी की टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान हासिल किया। ...और पढ़ें

    भारत का क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद इंग्‍लैंड टीम जश्‍न मनाते हुए

    भारत का क्‍लीन स्‍वीप करने के बाद इंग्‍लैंड टीम जश्‍न मनाते हुए

    HighLights

    1. इंग्‍लैंड ने भारत को पांचवें टी20 मैच में 56 रन से हराया

    2. इंग्‍लैंड ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्‍थान हासिल किया

    3. भारत ने आयरलैंड के बाद इंग्‍लैंड के हाथों टी20 सीरीज गंवाई

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट के लिए 'काला दिन'। जी हां, यह बात सच है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को शनिवार को इंग्‍लैंड के हाथों पांचवें व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में 56 रन की शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इसी के साथ टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज गंवा दिया।

    इंग्‍लैंड अब नई नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल टीम बन गई है। बता दें कि साउथैम्‍प्‍टन में खेले गए मुकाबले में इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 257 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में उसका तीसरा सर्वश्रेष्‍ठ टीम स्‍कोर रहा। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बना सकी।

    टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप झेला। आयरलैंड के हाथों 0-2 से शिकस्‍त सहने के बाद भारत को इंग्‍लैंड से 0-4 से पटखनी मिली। भारतीय टीम ताजा आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में एक स्‍थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

    आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग का हाल

    यह पहले ही तय था कि अगर भारत पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच हारा तो उससे नंबर-1 का ताज छिन जाएगा। इंग्‍लैंड के सामने भारत पस्‍त नजर आया और हार के साथ उसके सिर से नंबर-1 का ताज हट गया। अब इंग्‍लैंड नया नंबर-1 बन गया है। इंग्‍लैंड के 38 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 268 रेटिंग हैं। भारत के 58 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 268 रेटिंग हैं।

    खबरें और भी

    ऑस्‍ट्रेलिया 38 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 260 रेटिंग के साथ तीसरे स्‍थान पर काबिज है। न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रमश: चौथे व पांचवें स्‍थान पर जमे हुए हैं। बता दें कि भारत और इंग्‍लैंड के स्‍थानों में बदलाव हुआ है जबकि टॉप-10 टीम रैंकिंग में अन्‍य कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

    newrankings

    श्रेयस अय्यर जीत को तरसे

    भारतीय टी20 टीम के नए कप्‍तान श्रेयस अय्यर पहली जीत को तरस गए हैं। 2026 टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन भारतीय टीम का बुरा हाल है। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में भारतीय टीम अब तक जीत का स्‍वाद नहीं चख सकी है। भारत अब अपनी अगली टी20 इंटरनेशनल सीरीज जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ खेलेगा। देखना दिलचस्‍प होगा कि टीम जीत की राह पर लौटने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।

    वनडे सीरीज पर ध्‍यान

    भारतीय फैंस को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खासी निराशा हाथ लगी, लेकिन अब उनका पूरा फोकस आगामी वनडे सीरीज पर लगा होगा। भारतीय फैंस उम्‍मीद करेंगे कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया मेजबान को पस्‍त करके खुशियां लौटाए। भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा।

    भारत-इंग्‍लैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम

    • पहला वनडे - 14 जुलाई - बर्मिंघम
    • दूसरा वनडे - 16 जुलाई - कार्डिफ
    • तीसरा वनडे - 19 जुलाई - लॉर्ड्स

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 5th T20I: इंग्‍लैंड ने भारत का क्‍लीप स्‍वीप कर हासिल किया T20I रैंकिंग का ताज, टीम इंडिया के दामन पर पहली बार लगा कलंक

    यह भी पढ़ें- Jos Buttler ने तूफानी शतक ठोककर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, Virat Kohli का कीर्तिमान किया ध्‍वस्‍त