नेपाल का ऐतिहासिक दौरा कर सकती है ये टीम, भारत में हो चुकी है प्लानिंग
नेपाल क्रिकेट टीम ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट पर छाप छोड़ी है और अब वो दिन दूर नजर नहीं आ रहा है जब बड़ी टीमें इस देश का दौरा करें। ...और पढ़ें

नेपाल क्रिकेट टीम ने छोड़ी अपनी छाप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, लंदन: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम आईसीसी के दौरा कार्यक्रम के 2027-31 के चक्र के दौरान सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नेपाल का दौरा कर सकती है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, भारत में टी-20 विश्व कप के दौरान दोनों बोर्ड के बीच बैठक में इस पर चर्चा की गई थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) भारत जैसे देश का दौरा करने से पहले नेपाल के विरुद्ध उसकी धरती पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने पर विचार कर रहा है।
नेपाल ने किया था प्रभावित
वेबसाइट के अनुसार, इंग्लैंड की पुरुष टीम नेपाल का दौरा करने वाली शीर्ष स्तर की पहली अंतरराष्ट्रीय टीम बन सकती है, क्योंकि ईसीबी 2027-31 के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चक्र में टी-20 मैच की सीरीज की संभावना तलाश रहा है। टी-20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड और नेपाल पहली बार एक दूसरे के विरुद्ध खेले थे। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी थी। इंग्लैंड ने यह मैच बमुश्किल चार रन से जीता था।
होगी बहुत बड़ी बात
नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा है कि इंग्लैंड जैसी शीर्ष स्तर की टीम का दौरा स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत मायने रखेगा, खासकर अगर ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड की टीम नेपाल का दौरा करें। इससे विश्व क्रिकेट को पता चलेगा कि नेपाल भी क्रिकेट खेलता है और अच्छा क्रिकेट खेलता है। यह बेहद महत्वपूर्ण होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।