Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉल टेम्परिंग के कारण बैन हुआ पाकिस्तान का तूफानी बल्लेबाज, टीम को लगा तगड़ा झटका

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:33 PM (IST)

    पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में बॉल टेम्परिंग के कारण एक बल्लेबाज को बैन कर दिया गया है। मैच रेफरी ने सारे सबूतों को देखने के बाद ये फैसला किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज पर लगा बैन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर भूचाल मच गया है। इस समय खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में बॉल टेम्परिंग का मुद्दा गहरा गया है और एक बल्लेबाज को इसी कारण बैन भी कर दिया गया है। इस बल्लेबाज का नाम है फखर जमां।

    फखर पर पीएसएल में दो मैचों का बैन लगाया गया है। उन्हें एक मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया है। ये मामला लाहौर कंलदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच का है। पीसीबी ने बयान जारी कर उन पर बैन लगाने का जानकारी दी है।

    पीसीबी के नियमों का उल्लंघन

    पीसीबी ने बयान में बताया है, "फखर जमां को पीएसएल के दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है। उनको लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मैच में अनुच्छेद 2.14 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी रोशन महानामा ने उनके खिलाफ अनुशास्तमक सुनवाई की और सभी सबूतों को देखने के बाद फैसला सुनाया है।"

    फखर लाहौर टीम के लिए खेल रहे थे। मैच की दूसरी पारी के दौरान 19वें ओवर के अंत में थोड़ा नाटक हुआ था। आखिरी ओवर में कराची को 14 रनों की जरूरत थी। जमां आखिरी ओवर से पहले हारिश रऊफ और लाहौर के कप्तान शाहीन से बात कर रहे थे। ये तब हुआ था जब अंपायर फैसल अफरीदी ने खिलाड़ियों से गेंद की मांग की।

    अंपायर से हुई बात

    लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी और स्क्वायर लेग अंपायर शरफुद्दौला के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद ये पाया गया कि लाहौर के खिलाड़ियों ने जानबूझकर गेंद से छेड़छाड़ की है। इसके बाद उन पर पांच रनों की पेनल्टी लगाई गई और बॉल को भी तुरंत बदला गया। इसके बाद फखर को अब दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- PSL के नियम तोड़ना पड़ा भारी, Shaheen Afridi पर पीसीबी ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

    यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तानी क्रिकेटर पर गिरी गाज, PCB ने मरियम नवाज को 'रानी' बोलने के लिए नसीम शाह पर ठोका 2 करोड़ का जुर्माना