Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्‍तान में रिकॉर्ड पर भारी पड़ने की जंग, Fakhar Zaman ने PSL में शतक ठोककर Babar Azam को थर्राया

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 05:15 PM (IST)

    लाहौर कलंदर्स के सलामी बल्‍लेबाज फखर जमान ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के विरुद्ध PSL 2026 के 30वें मुकाबले में शतक जड़ा। ...और पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन तो पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान में PSL खेला जा रहा है। दोनों लीग में रोजाना एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बन रहे हैं। भारत की लीग में जहां युवा प्‍लेयर्स की तूती बोल रही है तो वहीं पाकिस्‍तान में अनुभवी बल्‍लेबाजों ने गदर मचा रखी है। रविवार को बाबर आजम ने शतक जड़कर कई रिकॉर्ड बनाए। 1 दिन बाद ही फखर जमान ने उनकी बराबरी कर ली। इतना ही नहीं बाबर आजम का रिकॉर्ड भी खतरे में आ गया है।

    बाबर की बराबरी की

    लाहौर कलंदर्स के सलामी बल्‍लेबाज फखर जमान ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के विरुद्ध PSL 2026 के 30वें मुकाबले में शतक जड़ा। फखर ने 200 से ज्‍यादा की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 51 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में फखर ने 11 चौकों के साथ ही 6 छक्‍के भी लगाए। उस्‍मान तारिक ने उनकी इस पारी पर ब्रेक लगाया। इसके साथ ही फखर जमान ने कामरान अकमल, उस्मान खान, राइली रूसो और बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इन सभी प्‍लेयर्स ने पीएलए में 3-3 शतक लगाए हैं।

     

     

     

    लाहौर ने बनाए 197 रन

    मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए। फखर को अन्‍य बल्‍लेबाजों का ज्‍यादा साथ नहीं मिला और टीम नियमित अंतराल में विकेट गंवाती चली गई। चरित असलंका ने 24 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेनियल सैम्स ने 18*, अब्दुल्ला शफीक ने 14 और कप्‍तान शाहीन अफरीदी ने 8 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- 'हमारे पास 190-200 के स्ट्राइक रेट के बल्लेबाज नहीं है', बाबर आजम के शतक के बाद कोच ने बताई पाकिस्तानी टीम की सच्चाई

    यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में शतक जड़कर किया धमाका, PSL के इतिहास में कर दिया बड़ा उलटफेर