IPL 2026: फाइनल से पहले विजय माल्या ने कन्नड़ में किया पोस्ट, इतिहास रचने से एक जीत दूर है RCB
73 मैच और 65 दिन बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। ...और पढ़ें

दूसरी ट्रॉफी पर नजर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 73 मैच और 65 दिन बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। आज यानी रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। निर्णायक मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जंग गुजरात टाइटंस से होगी।
माल्या ने शेयर की पोस्ट
फाइनल मैच से पहले आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने एक्स पर फ्रेंचाइजी के लिए एक खास मैसेज शेयर किया है। इस संदेश ने आरसीबी फैंस को उत्साह में चार चांद लगा दिए हैं। विजया माल्या ने एक्स पर लिखा, 'आरसीबी - नम्मा डोड्डा सिम्हागलु (हमारे बड़े शेर) यह गौरव पाने की ओर आपका अंतिम कदम है, जिसे आप पहले ही हासिल कर चुके हैं। बेंगलुरु के हमारे शेरों ने आईपीएल फाइनल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की। अब ट्रॉफी जीतने के लिए एक और जोरदार दहाड़ लगाइए। शुभकामनाएं, ईश्वर आपका भला करे और बेंगलुरु के शेरों के रूप में पहले से कहीं अधिक बुलंद दहाड़ लगाइए।
RCB - Namma dodda Simhagulu-This is your final step to glory which you have already achieved. Our Lions of Bengaluru fought hard to reach the IPL finals. Now one more Play Bold roar to win the trophy. Good Luck, God Bless you and Roar louder than ever before as the Lions of…
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) May 30, 2026
दूसरे खिताब पर दोनों टीमों की नजर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस में से जो भी टीम आईपीएल 2026 का फाइनल जीतेगी, यह उसका दूसरा खिताब होगा। 2022 में डेब्यू सीजन में गुजरात ने खिताब पर कब्जा जमाया था। तब हार्दिक पांड्या गुजरात के कप्तान थे। फाइनल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी थी।
दूसरी ओर बेंगलुरु ने सालों का सूखा खत्म करते हुए पिछले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। अब आरसीबी के पास बैक टू बैक ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का मौका है। आईपीएल इतिहास में अब तक दो टीमों ने ही बैक टू बैक ट्रॉफी जीती हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस (2019, 2020) और चेन्नई सुपर किंग्स (2010, 2011) ने लगातार 2 सीजन ट्रॉफी जीती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।