Trending

    Gautam Gambhir ने आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा, टी20 वर्ल्‍ड कप में हासिल की विशेष उपलब्धि

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 12:59 AM (IST)

    भारत ने रविवार को फाइनल में न्‍यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता। भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी विशेष उपलब्धि हासिल की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गौतम गंभीर आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में पहले व्‍यक्ति बने, जिन्‍होंने खिलाड़ी और कोच के रूप में खिताब जीता। गंभीर ने 2007 में बतौर खिलाड़ी और 2026 में बतौर कोच टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब हासिल किया। यह मुमकिन हुआ जब भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में न्‍यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से मात दी।

    इस जीत के साथ ही गौतम गंभीर ने आईसीसी फाइनल में खिलाड़ी और कोच के रहते अपना अविजित रिकॉर्ड कायम रखा। गंभीर के अपने आलोचकों के मुंह पर भी तमाचा जड़ा, जिन्‍होंने उनके फैसलों और रणनीति पर सवाल खड़े किए थे। गंभीर ने वैसे चौथा आईसीसी खिताब जीता। दो खिलाड़ी और दो कोच के रूप में हासिल किए।

    गंभीर के कारनामे

    गौतम गंभीर ने दो बार खिलाड़ी और दो बार कोच बनकर आईसीसी खिताब जीते। इसकी शुरुआत 2007 से हुई जब भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप पहली बार जीता। गौतम गंभीर उस टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे। उन्‍होंने फाइनल में 75 रन की यादगार पारी खेली थी। इसके बाद 2011 वनडे वर्ल्‍ड कप में भारत चैंपियन बना, तो उसके प्रमुख खिलाड़ी गौतम गंभीर थे।

    गंभीर ने 2011 वनडे वर्ल्‍ड कप के फाइनल में 97 रन की पारी खेली थी। गंभीर ने 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद कोच पद संभाला। अपनी कोचिंग में गंभीर ने भारत को सबसे पहले चैंपियंस ट्रॉफी खिताब दिलाया। भारत ने 12 साल के अंतराल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता। अब गंभीर के कार्यकाल में भारत टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बना। इस तरह गंभीर ने चार आईसीसी खिताब जीते।

    भारत ने रिकॉर्ड्स बुक को हिलाया

    गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने वाला पहला देश बना। भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता। भारत टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने वाला पहला मेजबान देश बना।

    याद दिला दें कि टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 फाइनल में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 96 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: पीएम मोदी से लेकर सचिन-विराट तक, भारत के चैंपियन बनने पर जश्न में डूबा पूरा देश; दिग्गजों ने दी बधाई

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: भारत ने कर दिखाया... टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का खिताब जीतकर पलट दिया अहमदाबाद में इतिहास