'#GGkihehe... जब देश का सबसे गंभीर इंसान मुस्कुराए', भारतीय हेड कोच का Gen-Z रूप देखकर फैंस हैरान, पोस्ट वायरल
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इंस्टाग्राम पर मजाकिया मीम्स पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्हें हंसते हुए दिखाया गया है, जिससे फैंस हैरान हैं। ...और पढ़ें

गौतम गंभीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में कुछ मीम्स शेयर किए हैं। गंभीर ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखा गया है कि भारतीय क्रिकेट में ये बहुत कम देखने को मिलता है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ फैंस को भी हैरान कर दिया है क्योंकि उन्हें इस तरह का पोस्ट करते हुए नहीं देखा गया है।
गंभीर ने पोस्ट किया, जिसमें दोस्त मदद मांगते हैं, तो वे लिखते हैं कि व्यस्त हूं। इसके अलावा एक और स्क्रीनशॉट आता है, जिसमें लिखा होता है कि "बेबी एक काम था?'' इसके जवाब में लिखा था कि "आप हुकम करो मैडम जी।" भारतीय हेड कोच का ये पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौतम गंभीर का पोस्ट हुआ वायरल
गंभीर के इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि वे इस तरह के मजाकिया पोस्ट शेयर नहीं करते हैं। मैच के दौरान या उसके बाद वे हंसते हुए नहीं दिखाई देते हैं और उनकी हंसती हुई फोटो साझा की गई है। उनके इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ये भी दावा कर रहे हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। हालांकि, इसको लेकर गंभीर ने अब तक खुद कोई बयान नहीं दिया है।
गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत का खराब प्रदर्शन
गंभीर की कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा किया। इन दोनों दौरों पर टीम इंडिया को निराशा मिली। भारत को पहले आयरलैंड ने 2 मैचों की टी20 सीरीज में हराया और फिर इंग्लैंड के हाथों भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-4 और फिर वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली।
खबरें और भी
जिम्बाब्वे दौरे पर गंभीर को आराम
इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया, जहां उन्हें टी20 सीरीज में 3-0 से जीत मिली। इस दौरे पर गंभीर को आराम दिया गया था और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण ने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली।