Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India Champions Trophy Win: चैंपियन कोच बनने के बाद गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, माथा टेक की अरदास

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 05:38 PM (IST)

    दुबई से वापस आने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गुरुद्वारे में अरदास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली में स्थिति एक गुरुद्वारे में गंभीर को माथा टेकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है।

    Hero Image
    गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर ने की अरदास। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को चैंपियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर दिल्ली लौट आए। घर वापसी करने पर गौतम गंभीर गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम चैंपियन बनीं। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम ने 9 मार्च को दुबई में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ने आखिरी बार 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 2002 में भी भारतीय टीम श्रीलंका के साथ संयुक्त रुप से विजेता बनी थीं। फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रहते हुए तीसरी बार खिताब जीता। वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की पहली टीम बनी, जिसने तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    गुरुद्वारा पहुंचे गौतम गंभीर

    हाल ही में दुबई से वापस आने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गुरुद्वारे में अरदास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली में स्थिति एक गुरुद्वारे में गंभीर को माथा टेकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है।

    गंभीर पर था दबाव

    बता दें कि हेड कोच गौतम गंभीर पर टीम अच्छा प्रदर्शन करवाने का दबाव था। क्योंकि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 3-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में मिली जीत से गंभीर और कोचिंग स्टाफ के लिए चीजें आसान हो जाएगा।

    यह भी पढे़ं- इंग्लैंड दौरे से शुरू होगी गुरु गंभीर की 'कड़ी' चुनौती, अगले दो वर्षों में भारत को खेलने हैं 2 ICC इवेंट