विराट कोहली को बदनाम करो और पैसे पाओ, जर्मन इन्फ्लुएंसर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
विराट कोहली के इंस्टाग्राम विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। जर्मन इन्फ्लुएंसर और गायिका लिजलेज ने बड़ा दावा किया है। ...और पढ़ें
-1778666947483_m.webp)
विराट कोहली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली के इंस्टाग्राम विवाद में एक नया मोड़ आ गया है। जर्मन इन्फ्लुएंसर और गायिका लिजलेज ने दावा किया कि कुछ पत्रकारों ने कथित तौर पर उन्हें कोहली पर झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे ऑफर किए थे। कोहली के अकाउंट से उनकी एक पोस्ट को लाइक किए जाने के बाद अचानक सोशल मीडिया पर छा जाने वाली लिजलेज ने कहा कि उन्होंने प्रचार या पैसे के लिए क्रिकेटर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने से मना कर दिया।
पैसे ऑफर किए थे
फिल्मीमंत्रा मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में लिजलाज ने आरोप लगाया कि पत्रकारों ने उनसे संपर्क किया था और वे कोहली के बारे में झूठे बयान दिलवाना चाहते थे। उन्होंने कहा, "कुछ पत्रकारों ने तो मुझे विराट कोहली के बारे में बुरी बातें कहने और उन पर आरोप लगाने के लिए पैसे भी ऑफर किए, लेकिन मैं ऐसा क्यों करूंगी?"
पसंदीदा क्रिकेटर हैं विराट
लिजलाज ने यह भी साफ किया कि उनका कोहली को निशाना बनाने का कोई इरादा नहीं था। वह उन्हें अपने पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक मानती हैं। उन्होंने कहा, "मैं प्रचार या पैसे के लिए ऐसा कभी नहीं करूंगी।" इंफ्लुएंसर ने यह भी बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में तब पता चला जब उनके फोन पर लगातार कॉल और मैसेज आने लगे। उन्होंने कहा, "मुझे तब पता चला जब लोग मुझे कॉल करने लगे। मैंने तो नोटिफिकेशन में भी नहीं देखा था।"
वायरल हो गए स्क्रीनशॉट
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से जर्मन-दक्षिण अफ्रीकी इन्फ्लुएंसर लिजलाज और फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य की एक पुरानी पोस्ट को "लाइक" किया गया। यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई। कोहली उस इन्फ्लुएंसर को फॉलो नहीं करते थे। कुछ ही मिनटों में इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। फैंस ने मजाक में कोहली के उस "एल्गोरिदम" वाले स्पष्टीकरण को याद कर दिया जो उन्होंने 2025 में इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर से जुड़े एक ऐसे ही विवाद के दौरान दिया था।
खबरें और भी

कोहली का प्रदर्शन
- विराट कोहली इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2026 खेल रहे हैं।
- उन्होंने अब तक खेले 11 मैच की 11 पारियों में 34.27 की औसत और 150.80 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए हैं।
- पिछले सीजन की विजेता आरसीबी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
- फ्रेंचाइजी ने 11 में से 7 मैच जीते हैं। 4 में टीम को हार मिली है।
- 14 अंकों के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई-आरसीबी मैच के दौरान Virat Kohli की उंगली में दिखा खास डिवाइस, खूब हो रही चर्चा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।