Gujarat Giants Squad 2026: गुजरात जायंट्स ने विदेशी खिलाड़ियों पर खर्च की मोटी रकम, 17 प्लेयर्स का स्क्वाड किया तैयार
WPL Mega Auction 2026 GG: गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा नीलामी में 15 खिलाड़ियों को खरीदकर अपना 17 सदस्यीय स्क्वाड तैयार किया। गुजरात ...और पढ़ें

गुजरात जायंट्स की टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WPL Mega Auction 2026 GG: गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा नीलामी में खिलाड़ियों के चयन के कारण काफी वाहवाही लूटी। फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए अपना 17 सदस्यीय दमदार स्क्वाड तैयार कर लिया है। दरअसल, गुजरात ने दो खिलाड़ियों को पहले रिटेन किया था और फिर मेगा नीलामी के दिन 15 खिलाड़ियों को खरीदा। मेगा नीलामी में गुजरात ने सबसे ज्यादा रकम न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सोफी डिवाइन पर खर्च की। गुजरात ने सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
WPL 2026 नीलामी में खरीदे खिलाड़ी
रेणुका सिंह - गुजरात जायंट्स ने रेणुका सिंह को (60 लाख रुपये) में खरीदा। रेणुका की बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी। गुजरात ने लगातार बोली लगाकर तेज गेंदबाज को अपने खेमे में जोड़ा।
भारती फूलमाली - 31 साल की भारती फूलमाली की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। गुजरात जायंट्स ने मुंबई को टक्कर दी। गुजरात ने अपने कदम पीछे खींचे, लेकिन यूपी वॉरियर्स रेस में आया। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने सभी को पछाड़ा और 45 लाख रुपये में भारती को खरीदा। गुजरात जायंट्स ने आरटीएम का उपयोग किया और 70 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। मुंबई ने फूलमाली को खरीदे जाने के लिए 70 लाख रुपये की बोली लगाई, जिसे गुजरात ने स्वीकार किया।
तितस सधु - गुजरात जायंट्स ने भारतीय तेज गेंदबाज तितस सधु को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। पिछले सीजन में तितस ने दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार वो नई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहेंगी।
काशवी गौतम - काशवी गौतम की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। यूपी वॉरियर्स ने स्पर्धा की। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच जमकर पैडल उठाने की जंग चली। मुंबई इंडियंस ने 65 लाख रुपये में काशवी गौतम को अपने स्क्वाड में जोड़ा। गुजरात जायंट्स को आरटीएम का विकल्प मिला। गुजरात जायंट्स ने इसे स्वीकार किया और काशवी गौतम को 65 लाख रुपये में जोड़ा।
कनिका आहूजा - गुजरात जायंट्स ने कनिका आहूजा को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।
तनुजा कंवर - गुजरात जायंट्स ने बाएं हाथ की स्पिनर तनुता कंवर को 45 लाख रुपये में खरीदा।
जॉर्जिया वेयरहम - ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के लिए आरसीबी और गुजरात के बीच जमकर बोली का दांव लगा। गुजरात जायंट्स ने बेझिझक 1 करोड़ रुपये तक बोली लगाकर कंगारू खिलाड़ी को पाया। गुजरात जायंट्स ने जॉर्जिया वेयरहम को 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
अनुष्का शर्मा - आरसीबी और गुजरात जायंट्स ने अनुष्का को खरीदने के लिए पैडल वार किया। जायंट्स ने अनुष्का शर्मा को 45 लाख रुपये में खरीदा।
हैप्पी कुमारी - गुजरात जायंट्स ने हैप्पी कुमारी को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
यस्तिका भाटिया - गुजरात जायंट्स ने यस्तिका भाटिया को उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।
शिवानी सिंह - गुजरात जायंट्स ने शिवानी सिंह को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
डैनी वायट हॉज - गुजरात जायंट्स ने इंग्लैंड की अनुभवी क्रिकेटर डैनी वायट हॉज को उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।
राजेश्वरी गायकवाड़ - गुजरात जायंट्स ने राजेश्वरी गायकवाड़ को उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीदा।
आयुषी सोनी - गुजरात जायंट्स ने आयुषी सोनी को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।
ऑक्शन में साइन किए गए खिलाड़ी- सोफी डिवाइन (2 करोड़ रुपये), रेणुका सिंह (60 लाख रुपये), भारतीय फूलमाली (70 लाख रुपये), तितस सधु (30 लाख रुपये), काशवी गौतम (65 लाख रुपये), कनिका आहूजा (30 लाख रुपये), तनुजा कंवर (45 लाख रुपये), जॉर्जिया वेयरहम (1 करोड़ रुपये), अनुष्का शर्मा (45 लाख रुपये), हैप्पी कुमारी (10 लाख रुपये), यस्तिका भाटिया (50 लाख रुपये), शिवानी सिंह (10 लाख रुपये), डैनी वायट हॉज (50 लाख रुपये), राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख रुपये), आयुषी सोनी (30 लाख रुपये)।
रिटेन किए गए खिलाड़ियों- एश्ली गार्डनर, बेथ मूनी
Gujarat Giants Squad for WPL 2026:
एश्ली गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (2 करोड़ रुपये), रेणुका सिंह (60 लाख रुपये), भारतीय फूलमाली (70 लाख रुपये), तितस सधु (30 लाख रुपये), काशवी गौतम (65 लाख रुपये), कनिका आहूजा (30 लाख रुपये), तनुजा कंवर (45 लाख रुपये), जॉर्जिया वेयरहम (1 करोड़ रुपये), अनुष्का शर्मा (45 लाख रुपये), हैप्पी कुमारी (10 लाख रुपये), यस्तिका भाटिया (50 लाख रुपये), शिवानी सिंह (10 लाख रुपये), डैनी वायट हॉज (50 लाख रुपये), राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख रुपये) और आयुषी सोनी (30 लाख रुपये)।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।