Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 से पहले Gujarat Titans ने किया बड़ा बदलाव, इस विकेटकीपर को सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 08:28 PM (IST)

    गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    गुजरात ने अब तक खेले 4 सीजन।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को सहायक कोच नियुक्त करने की घोषणा की। इससे फ्रेंचाइजी की कोचिंग व्यवस्था और मजबूत हुई है। विजय दहिया के पास कोचिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है।

    हेडन को बनाया बल्‍लेबाजी कोच

    दहिया ने 19 वनडे और दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 2007-08 सीजन में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाया और तब से घरेलू और आईपीएल टीमों में कोचिंग का एक मजबूत अनुभव प्राप्त किया है। उनकी नियुक्ति ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के बल्लेबाजी कोच के रूप में शामिल होने के बाद हुई है।

    गुजरात का सफर शानदार रहा

    2022 में अपने डेब्‍यू के बाद से गुजरात टाइटंस आईपीएल की सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक बनकर उभरी है। अपने पहले चार सीजन में से तीन में प्लेऑफ में जगह बनाई और अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता। आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 7 विकेट से मात दी थी।

    फाइनल में पहुंची

    आईपीएल 2023 में भी गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल का टिकट कटाया। हालांकि, निर्णायक मुकाबले में उन्‍हें चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 में शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली गुजरात टाइटंस 8वें स्‍थान पर ही पहुंच सकी। वहीं पिछले सीजन में टीम 9 जीत के साथ चौथे स्‍थान पर रही थी।

     

     

     

    गुजरात का शेड्यूल

    • 31 मार्च 2026: PBKS vs GT- 7:30 बजे, मुल्‍लांपुर
    • 4 अप्रैल 2026: GT vs RR- 7:30 बजे, अहमदाबाद
    • 8 अप्रैल 2026: DC vs GT- 7:30 बजे, दिल्‍ली
    • 12 अप्रैल 2026: LSG vs GT- 3:30 बजे, लखनऊ

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी, RCB-SRH के बीच होगा पहला मैच; 4 डबल हेडर मुकाबले माहौल करेंगे सेट

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, विश्व विजेता खिलाड़ी को किया शामिल