Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hardik Pandya और MI के बीच चल रही गड़बड़, RCB से मैच हारते ही इंस्टाग्राम पर खेला फॉलो-अनफॉलो का गेम

    Updated: Mon, 11 May 2026 09:09 AM (IST)

    हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर फिर फॉलो किया और कई पोस्ट डिलीट कीं, जिससे टीम के साथ उनके संबंधों में खटास का संकेत मिला ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    Hardik Pandya ने MI को किया अनफॉलो?

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। Hardik Pandya Unfollow Mumbai Indians News: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी आईपीएल टीम को पहले अनफॉलो किया और कुछ घंटों बाद फिर फॉलो कर लिया। 

    उन्होंने मुंबई इंडियंस की कई पोस्ट को भी डिलीट किया है। इससे पता चलता है कि दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। 2024 में मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान बनाया था। उसके बाद से टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। 

    रोहित और उनके साथी सूर्यकुमार यादव, तिलक व बुमराह का हार्दिक को साथ नहीं मिला। ऐसा बताया जाता है कि इन खिलाड़ियों का झुकाव रोहित की तरफ है। रोहित ने इस टीम को पांच बार चैंपियन बनाया था।

    MI हुई IPL 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर

    दरअसल, इस सत्र में हार्दिक ने पिछले दो मैच नहीं खेले हैं और उनकी जगह सूर्या ने कप्तानी की है। अब मुंबई के तीन मैच बचे हैं और ऐसा लग रहा है कि मुंबई और हार्दिक अगले सत्र में अलग अलग रास्ते पर होंगे। हार्दिक ने इंटरनेट मीडिया पर रोहित और सूर्या को भी अनफॉलो कर दिया है।

    जानकारी मिली है कि हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने भी एमआई को अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि मुंबई बनाम आरसीबी मैच के दौरान हार्दिक स्टेडियम में भी नहीं दिखे। पीठ की समस्या के चलते हार्दिक खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    हालांकि, वो इस मैच के लिए रायपुर पहुंचे थे, लेकिन फिट नहीं होने की वजह से बाहर रहे। मैच के दौरान हार्दिक स्टेडियम में नजर नहीं आए। ये उनका इस सीजन तीसरा मैच रहा, जिसमें वे नहीं खेले। ऐसे में सूर्या ने कप्तानी संभाली। ऐसे में समझा जाता है कि हार्दिक और मुंबई मैनजमेंट के बीच तालमेल नहीं है। आधिकारिक तौर पर दोनों की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पापा बनने की खुशी में दीवाने हुए सूर्यकुमार यादव, एयरपोर्ट पर ही बांटने लगे मिठाई, देखें Video

    यह भी पढ़ें- RCB vs MI Preview: बेंगलुरु का खेल बिगाड़ने उतरेगी मुंबई, बारिश भी मुकाबले में डाल सकती है खलल