Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे में सबकुछ ठीक तो है? हार्दिक पांड्या अगले मैच के लिए रायपुर नहीं गए

    Updated: Wed, 06 May 2026 05:22 PM (IST)

    मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है। मुंबई के नियमित कप्‍तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ रायपुर के ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    हार्दिक पांड्या

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला रविवार को रायपुर में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलना है। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए, जिससे आरसीबी के खिलाफ उनकी उपलब्‍धता पर संदेह घिरा गया है।

    मुंबई इंडियंस का स्‍क्‍वाड रायपुर रवाना होने से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर एकत्रित हुए, लेकिन पांड्या नजर नहीं आए। हार्दिक पांड्या के टीम के साथ जुड़ने को लेकर कोई खबर पता नहीं चली है। यह देखने वाली बात होगी कि वो अगले कुछ दिनों में टीम से जुड़ते हैं या नहीं। फिलहाल उनके खेलने पर सस्‍पेंस गहरा गया है।

    सूर्या ने की भरपाई

    बता दें कि हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में हिस्‍सा नहीं लिया था। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्‍तान की भूमिका निभाई थी। मुंबई इंडियंस ने मैच शुरू होने के बाद अपडेट दिया था कि हार्दिक पांड्या पीठ दर्द की वजह से मैच में नहीं खेले। फ्रेंचाइजी ने पहले कहा था कि उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है।

    मुंबई बरत रहा सावधानी

    हार्दिक पांड्या एक ऑलराउंडर हैं और उनके लिए पीठ दर्द की समस्‍या का प्रबंधन करना जरूरी है क्‍योंकि वो गेंद और बल्‍ले दोनों से योगदान देते हैं। आईपीएल भी आगे बढ़ चुका है तो मुंबई की टीम कोई जोखिम उठाना नहीं चाहेगी और पांड्या को ठीक होने का पर्याप्‍त समय दे सकती है।

    खबरें और भी

    क्‍या मुंबई में सबकुछ ठीक?

    मुंबई इंडियंस खेमे में सबकुछ ठीक है कि नहीं, इस बात की चर्चा जोरों पर है। हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में टीम ने लगातार शिकस्‍त का सामना किया और सीनियर खिलाड़‍ियों के साथ उनकी तकरार की बातें मीडिया गलियारों में घूम रही हैं। कयास यहां तक लगाए गए कि हार्दिक पांड्या के नहीं खेलने के कारण रोहित शर्मा लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरे।

    इसके अलावा अफवाहों का बाजार इस बात पर भी गर्म है कि हार्दिक पांड्या से टीम के खिलाड़ी खुश नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक हार्दिक पांड्या अपने अलग जोन में रहते हैं और उनका खिलाड़‍ियों से ज्‍यादा ध्‍यान अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर रहता है। यही वजह है कि उनके नेतृत्‍व में टीम एकजुट होकर नहीं खेल पा रही, जिसके कारण मुंबई इंडियंस का हाल बुरा है।

    प्‍लेऑफ के क्‍या अवसर?

    मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को मात दी और अपने प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों को जिंदा रखा। अगर मुंबई अपने शेष सभी मैच जीत लेती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और वो टॉप-4 की दावेदार बन जाएगी। हालांकि, मुंबई को अन्‍य टीमों के मैचों के नतीजे पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- MI vs LSG: रोहित शर्मा की वापसी, हार्दिक पांड्या बाहर; लखनऊ ने इस खिलाड़ी का कराया डेब्यू

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: Hardik Pandya कर रहे थे बात तभी GF माहिका शर्मा ने दी फ्लाइंग किस, BCCI की सख्ती की क्या वजह यही?