Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: हर्षित राणा तीसरे वनडे से पहले टीम इंडिया से जुड़े, BCCI ने दिया महत्‍वपूर्ण अपडेट

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 11:08 AM (IST)

    भारत और अफगानिस्‍तान के बीच शनिवार को चेन्‍नई में तीसरा व अंतिम वनडे खेला जाएगा। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया है। ...और पढ़ें

    हर्षित राणा (Pic Credit - BCCI X)

    हर्षित राणा (Pic Credit - BCCI X)

    HighLights

    1. भारतीय टीम से जुड़े तेज गेंदबाज हर्षित राणा

    2. बीसीसीआई ने बताया कि राणा ने रिहैब पूरा किया

    3. भारतीय टीम ने मौजूदा सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। तेज गेंदबाज हर्षित राणा शुक्रवार को भारतीय टीम से चेन्‍नई में जुड़े। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच शनिवार को एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर तीसरा व अंतिम वनडे खेला जाएगा।

    भारतीय टीम ने लखनऊ में 170 रन से जीत दर्ज करके पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। राणा के जुड़ने से टीम प्रबंधन को अतिरिक्‍त तेज गेंदबाजी विकल्‍प मिल गया। भारतीय टीम आगामी दौरों से पहले अपने गेंदबाजी संयोजन का परीक्षण कर रही है।

    बीसीसीआई ने की पुष्टि

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि राणा ने बेंगलुरु के सीओई में अपना रिहैब कार्यक्रम पूरा किया और अब चेन्‍नई में टीम इंडिया से जुड़ रहे हैं।

    बोर्ड ने कहा, 'पुरुष चयन समिति ने हर्षित राणा को अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में जोड़ा है। राणा ने बीसीसीआई के सीओई में अपना रिहैब पूरा किया और वनडे स्‍क्‍वाड से जुड़े।'

    राणा का दावा मजबूत

    राणा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं और उनका नाम आयरलैंड व इंग्‍लैंड दौरे की टी20 टीम में है। इससे संकेत मिलता है कि वो चयनकर्ताओं की स्‍कीम का हिस्‍सा हैं और लंबे समय तक उन पर विश्‍वास जताया जा सकता है।

    पता हो कि हर्षित राणा चोटिल होने के कारण टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 और आईपीएल 2026 में हिस्‍सा नहीं ले सके थे। अब राणा की कोशिश जल्‍द ही अपनी लय हासिल करने की होगी ताकि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के एक अच्‍छे विकल्‍प बन सके।

    भारत का तीसरे वनडे के लिए स्‍क्‍वाड

    शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्‍णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्‍वी जायसवाल और हर्षित राणा।

    यह भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd ODI Live Streaming: क्‍लीन स्‍वीप पर 'गिल ब्रिगेड' की नजरें, कैसे देखें IND vs AFG का लाइव मैच?

    यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बने

    खबरें और भी