टीम इंडिया को लगा डबल झटका, इंग्लैंड सीरीज के आखिरी दो T20 मैचों से बाहर हुए ये स्टार प्लेयर
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली जीत की तलाश कर रही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। ...और पढ़ें

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा
HighLights
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए
ब्रिस्टल में खेला जा रहा चौथा टी20 मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली जीत की तलाश कर रही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। ब्रिस्टल में खेले जा रहे चौथे मैच से पहले भारतीय टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं। बीसीसीआई ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।
एक्स पर दी जानकारी
बोर्ड ने बताया, ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई। BCCI की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें T20I मैच से बाहर कर दिया है। हालांकि, बीसीसीआई ने इनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।
🚨 𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞 🚨
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
Harshit Rana and Varun Chakaravarthy sustained hamstring injuries in the third T20I against England at Trent Bridge. The BCCI Medical Team has assessed them and ruled them out of the 4th and 5th T20Is.#TeamIndia | #ENGvIND
भारत ने किए 2 बदलाव
हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के कारण चौथे टी20 में भारतीय टीम 2 बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम 11 में जगह मिली है। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Here's a look at #TeamIndia's Playing XI for the 4️⃣th T20I 🙌
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
Updates ▶️ https://t.co/vKZQwVKyYP #ENGvIND pic.twitter.com/0PUFUE2V0s
यह भी पढ़ें- ENG vs IND 4th T20I Live: भारतीय टीम की खराब शुरुआत, अभिषेक शर्मा भी सस्ते में हुए आउट