ICC ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया एलान, 4 भारतीयों को मिली जगह; विनिंग कैप्टन सूर्या बाहर
आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का एलान कर दिया है। इस टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। तो वहीं एक पाकिस्तानी खिला ...और पढ़ें

ICC ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया एलान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की समाप्ति के बाद आईसीसी ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का एलान कर दिया है। इस टीम में 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। हालांकि, विनिंग कैप्टन सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस टीम में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को भी जगह मिली है। तो वहीं यूएसए के शैडले वैन शाल्कविक को भी टीम में शामिल किया गया है। वे एसोसिएट देशों की तरफ से जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
आईसीसी ने इस टीम की कमान साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम को सौंपी है। मार्करम ने टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी टीम भले ही सेमीफाइनल में हार के साथ बाहर हो गई लेकिन मार्करम को आईसीसी ने अपनी टीम का कप्तान बनाया है। तो वहीं भारत की तरफ से संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह सहित 4 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
4 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
आईसीसी ने विंनिंग टीम से 4 खिलाड़ियों को इसमें जगह दी है। संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 5 मैचों में 321 रन बनाए थे। उनके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी इसमें शामिल किया गया है। बुमराह ने टूर्नामेंट के दौरान 14 विकेट अपने नाम किए थे। युवा बल्लेबाज ईशान किशन भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। 9 मैचों में खेलते हुए 317 रन बनाए थे। उनके अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। हार्दिक ने 9 मैचों में 217 रन बनाए और 9 विकेट अपने नाम किए।
साहिबजादा फरहान को मिली जगह
पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ एक खिलाड़ी को इसमें जगह मिली है। साहिबजादा फरहान को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना गया है। फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 6 मैचों में 383 रन बनाए और 2 शतक भी ठोके थे। वे विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने बल्लेबाज भी थे।
टीम में अन्य खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका से दो खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। ऐडन मार्करम को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी इसमें शामिल किया गया है। लुंगी ने 7 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए थे। तो वहीं मार्करम ने 8 मैचों में 286 रन बनाए थे। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल रशीद को जगह मिली। जैक्स ने बल्ले से 226 रन बनाए और गेंद के साथ 9 विकेट अपने नाम किए। रशीद ने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए।
आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, ऐडन मार्करम, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रीत बुमराह, लुंगी एनगिडी, आदिल रशीद, ब्लेसिंग मुजरबानी, शैडले वैन शाल्कविक (12वां खिलाड़ी)।
यह भी पढ़ें- 'ICC टूर्नामेंट में अब सिर्फ भारत का होगा राज', टीम इंडिया की बादशाहत देख खौफ में आए पूर्व इंग्लिश कप्तान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।