ICC का भारतीय मूल के खिलाड़ी पर चला हंटर, मैच फिक्सिंग की वजह से लगा 8 सालों का बैन
आईसीसी ने भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर मैच फिक्सिंग के आरोप में 8 साल का प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध अबू धाबी टी10 लीग 2025 से ज ...और पढ़ें

अखिलेश रेड्डी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) मैच फिक्सिंग के खिलाफ काफी सख्ती दिखाती है। अगर कोई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग के आरोपों में फंसता है, तो उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होती है। यही नहीं कई प्लेयर्स के करियर भी बर्बाद हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय मूल के खिलाड़ी पर 8 साल का बैन लग गया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के अखिलेश रेड्डी के खिलाफ आईसीसी ने कार्रवाई की है। आईसीसी एंटी-करप्शन ट्रिब्यूनल ने उन्हें एंटी करप्शन के तीन कोड के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसी वजह से उनके ऊपर 8 सालों का बैन लगा दिया गया है। अब वे किसी भी तरह के क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
अखिलेश रेड्डी पर ICC ने लगाया बैन
अखिलेश पर ये आरोप अबू धाबी टी10 लीग 2025 के दौरान लगे थे। उस संस्करण में आईसीसी ने एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एंटी करप्शन ऑफिशियल के तौर पर काम किया था। अखिलशे को आईसीसी के तीन अनुच्छेदों के तहत दोषी पाया गया है। आर्टिकल 2.1.1 के तहत उनके ऊपर मैच के नतीजे या फिर किसी अन्य पहलू को प्रभावित करने से जुड़ा है। उन्हें 2.1.4 अनुच्छेद के तहत भी दोषी पाया गया है, जिसमें दूसरे खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिए उकसाने का आरोप शामिल है।
इन दोनों के अलावा ट्रिब्यूनल ने उन्हें आर्टिकल 2.4.7 के तहत भी दोषी पाया है। इसके तहत मोबाइल डिवाइस से डेटा और मैसेज डिलीट कर जांच में रुकावट डालने का आरोप है। इन तीन आर्टिकल के उल्लंघन के आरोप सही साबित हुए हैं, जिसके बाद उनके ऊपर 8 सालों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। उनके ऊपर ये बैन 21 नवंबर 2025 से लागू होंगे, जो नवंबर 2033 तक जारी रहेंगे। इस दौरान वे किसी भी प्रकार का क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।
खबरें और भी
अखिलेश रेड्डी का क्रिकेट करियर
भारत में जन्मा ये खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद की टीम का हिस्सा था। हालांकि, उन्होंने बाद में यूएसए जाने का फैसला कर लिया। यूएसए की तरफ से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने 4 मैच खेले और 1 विकेट हासिल किया। हालांकि, अब उनके करियर पर 8 सालों के लिए ब्रेक लग गया है।