वेस्टइंडीज पर गिरी ICC की गाज, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इस बड़ी गलती की मिली सजा
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण वेस्टइंडीज पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ...और पढ़ें
-1783529123347_m.webp)
वेस्टइंडीज
HighLights
ड्रॉ पर समाप्त हुआ दूसरा टेस्ट मैच
वेस्टइंडीज ने जीता था पहला टेस्ट
प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे जस्टिन ग्रीव्स
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एंटीगा और बारबुडा के नॉर्थ साउंड सेंट जॉर्ज में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के कारण वेस्टइंडीज पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो अंक काटे गए हैं। एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह कार्रवाई तब की जब समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम तय लक्ष्य से दो ओवर पीछे पाई गई।
हर ओवर के लिए जुर्माना
खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए ICC आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। यह न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघनों से संबंधित है। यह जुर्माना उस हर ओवर के लिए होता है जिसे उनकी टीम तय समय के भीतर नहीं फेंक पाती है। अधिकतम जुर्माना मैच फीस के 50 प्रतिशत तक सीमित होता है।
1 अंक काटे गए हैं
इसके अतिरिक्त आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नियमों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, प्रत्येक ओवर कम होने पर एक अंक का जुर्माना लगता है। परिणामस्वरूप, वेस्टइंडीज के कुल अंकों में से दो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक काट लिए गए हैं।
खबरें और भी
कप्तान रोस्टन चेज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित दंड को मान लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। ऑन फील्ड अंपायर पॉल राइफल और अहसान रजा, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर डिएटन बटलर ने यह आरोप लगाया था।