ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने लगाई लंबी छलांग; मंधाना का क्या रहा हाल?
आईसीसी ने महिला खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद बॉलिंग और ऑलराउं ...और पढ़ें

अमेलिया केर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी ने महिला खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जिसका आईसीसी द्वारा ईनाम मिला है। केर ने बॉलिंग रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। कीवी टीम की कप्तान ने जारी सीरीज में बल्ले और गेंद दोंनों के साथ ही शानदार खेल दिखाया।
ऐसे में केर को बॉलिंग और बैटिंग रैंकिंग में फायदा मिला है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की और रैंकिंग में इसका फायदा मिला। केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक खेले गए दो वनडे मैचों में 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने दूसरे मुकाबले में 7 विकेट हासिल किए थे। वे ऐसा करने वाली दुनिया की सातवीं खिलाड़ी बन गई हैं।
अमेलिया केर ने रैंकिंग में लगाई छलांग
कीवी कप्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने हरफनमौला प्रदर्शन से 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम को 2-0 के अजेय बढ़त दिला दी है। दो मैचों में 11 विकेट हासिल करने के बाद उन्हें रैंकिंग में पांच पायदान का फायदा हुआ है और वे 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑलराउंडर की रैंकिंग में उन्हें सिर्फ एक ही पायदान का फायदा मिला और अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। बॉलिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एलाना किंग पहले स्थान पर मौजूद हैं, जबकि इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टन ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है।
महिला टी20 बॉलिंग रैंकिंग की बात करें, तो यहां पर पाकिस्तान की सादिया इकबाल पहले स्थान पर मौजूद हैं। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। टॉप-5 में भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर काबिज हैं।
महिला बल्लेबाजी रैंकिंग
महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में वनडे में भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पहले स्थान पर काबिज हैं। उनके इस समय 790 रेटिंग प्वाइंट हैं। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट 782 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ काबिज हैं। महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं, जबकि दूसरे स्थान पर यहां पर भी भारत की स्मृति मंधाना काबिज हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।