ICC Rankings: Harry Brook बने नंबर-1 टेस्ट बैटर, जो रूट की बादशाहत खत्म, गिल-सुंदर ने लगाई लंबी छलांग
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के ताजा अपडेट में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने जो रूट को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है, जबकि ट्रेविस ...और पढ़ें

ICC Rankings में Harry Brook बने नंबर-1 बैटर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Test Rankings 2026 Update: आईसीसी ने मेंस टेस्ट रैंकिंग का ताजा अपडेट जारी की है और बल्लेबाजों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
इंग्लैंड के उप-कप्तान हैरी ब्रूक एक बार फिर दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने ही साथी जो रूट से नंबर-1 की कुर्सी छीन ली है। ब्रूक इससे पहले दिसंबर 2024 में भी नंबर-1 पर पहुंचे थे। लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पहले मैच ने रैंकिंग पलट दी। बता दें कि इंग्लैंड-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मुकाबला लो-स्कोरिंग था, जिसे इंग्लैंड ने 115 रन से जीता।
ICC रैंकिंग में Harry Brook बने नंबर-1 बैटर
हैरी ब्रूक (Harry Brook Number One Test Batter) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में अहम अर्धशतक जड़ा था, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला। वहीं पूर्व कप्तान जो रूट के लिए ये टेस्ट किसी बुरे सपने से कम नहीं था।
रूट दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 9 रन बना सके। पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 8 रन बनाकर वह आउट हुए। इस खराब प्रदर्शन के बाद आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में वह सीधे नंबर-1 से नंबर-3 पर खिसक गए हैं।
उनके इस खराब प्रदर्शन का फायदा ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को मिला है। हेड अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। यानी टॉप-3 में अब ब्रूक पहले, हेड दूसरे और रूट तीसरे नंबर पर हैं। बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 17 जून से द ओवल में खेला जाएगा। रूट के पास वापसी का मौका होगा।
खबरें और भी
गिल- सुंदर- कुलदीप को फायदा
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल का बल्ला गरजा। उन्होंने शानदार शतक लगाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उस शतक से गिल को आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में 2 पायदान का फायदा हुआ है। वो अब 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। कुलदीप यादव को बॉलर्स रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ और वह 14वें पायदान पर पहुंचे।
वहीं ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने भी लंबी छलांग लगाई है। वह ऑलराउंडर्स रैंकिंग में 2 स्थान के फायदे के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गए। इंग्लैंड के बेन डकेट 3 पायदान चढ़कर 15वें और विकेटकीपर जेमी स्मिथ 5 जगह की छलांग लगाकर 23वें नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को भी 15 स्थान का फायदा हुआ और वो 40वें नंबर पर पहुंच गए।
गेंदबाजी रैंकिंग में एटकिंसन छाए
आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने चमक बिखेरी। एटकिंसन 7 पायदान की छलांग लगाकर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। साथ ही ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भी वो 2 पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर आ गए हैं। लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले काइल जैमीसन 22वें और ओली रॉबिन्सन 23वें नंबर पर लौटे हैं। न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ ने 16 पायदान की बड़ी छलांग लगाई और 43वें नंबर पर पहुंच गए है।
ICC ODI Rankings में भी फेरबदल
पाकिस्तान के अबरार आईसीसी बॉलर्स रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की थी। उस सीरीज में अबरार ने 6 विकेट लिए। अब उन्हें उस शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। अबरार 2 स्थान छलांग लगाकर वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
उनके साथी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने भी कमाल किया है। तीन मैचों में उन्होंने 7 विकेट चटकाए थे और अब वह रैंकिंग में 4 पायदान ऊपर चढ़कर 9वें स्थान पर आ गए हैं।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस ने भी सीरीज में 7 विकेट चटकाए थे। इसकी वजह से उन्हें 13 पायदान का फायदा हुआ और वो 31वें नंबर पर पहुंच गए। बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 4 विकेट लेने के बाद 23 पायदान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर आ गए हैं।
वहीं, वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में श्रीलंका के दो खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। कुसल मेंडिस 4 पायदान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंचे और जनिथ लियानगे 6 पायदान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- दुनिया के दो स्टेडियम की पिचों से नाखुश हुआ ICC, दोनों के खाते में जोड़ दिया एक डीमेरिट प्वाइंट
यह भी पढ़ें- ICC Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का हरमनप्रीत कौर को मिला फायदा, टी20 रैंकिंग में लगाई छलांग