Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC Rankings Update: संजू ने लगाई 18 स्थानों की छलांग, बुमराह-अक्षर को बंपर फायदा; राशिद ने वरुण से छीना नंबर-1 ताज

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 03:13 PM (IST)

    ICC T20I बल्लेबाज रैंकिंग में ईशान किशन नंबर 2 पर पहुंच गए हैं, जबकि भारत की T20 विश्व कप जीत के बाद संजू सैमसन करियर के सर्वश्रेष्ठ 637 अंकों के साथ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ICC Rankings Update: संजू ने लगाई 18 स्थानों की छलांग, वरुण से छीना नंबर-1 का ताज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Rankings Update: भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर घर पर इतिहास रचा। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर वर्ल्ड चैंपियन का टैग अपने नाम किया। सूर्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत के बाद बंपर फायदा मिला। 

    आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें कई भारतीय स्टार बैटर्स ने लंबी छलांग लगाई। टी20आई बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर -1 पर काबिज हैं, जबकि टी20आई गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत खत्म हो गई। राशिद खान ने वरुण से नंबर-1 का टैग छीन लिया। साथ ही भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे संजू सैमसन और ईशान किशन को भी तगड़ा फायदा मिला है।

    ICC Rankings: ईशान किशन और संजू सैमसन की लंबी छलांग

    आईसीसी टी20आई बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग के साथ टॉप पर विराजमान है। दूसरे पायदान पर ईशान किशन है, जिनकी रेटिंग 871 है और उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाई है। ईशान किशन के बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में 317 रन निकले और इसके बाद वे इस स्थान पर पहुंचे हैं। ईशान को अब अपने करियर की नई उच्च रेटिंग हासिल करने के लिए 4 रेटिंग अंक की जरूरत होगी और ऐसा करके वो अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ देंगे। 

    जबकि न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट (4 स्थान की छलांग के साथ छठे पायदान) और इंग्लैंड के जैकब बैथेल (17 स्थान की छलांग के साथ 16वें पायदान) पर पहुंचे हैं।

    न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन (7 स्थानों के फायदे के साथ 20वें पायदान पर) पहुंचे हैं। फिन एलन ने मेंस टी20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 33 गेंद पर फिन एलेन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ये रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी ठोकी थी, जबकि भारतीय टीम के संजू सैमसन (18 स्थान की छलांग के साथ 22वें पायदान) और शिवम दुबे (4 स्थान के फायदे के साथ 27वें पायदान) पर पहुंचे हैं। 

    राशिद खान ने वरुण से छीना नंबर-1 का ताज

    आईसीसी टी20आई बॉलर्स रैंकिंग में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को नंबर-1 की पोजिशन गंवानी पड़ी है। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है। चक्रवर्ती को एक स्थान का घाटा हुआ, जबकि राशिद को फायदा हुआ, जबकि उन्होंने पिछले हफ्ते कोई भी मैच नहीं खेला।

    आदिल राशिद (1 स्थान के फायदे के साथ चौथे पायदान), जसप्रीत बुमराह (1 स्थान के उछाल के साथ छठे स्थान पर) और अक्षर पटेल (छठे स्थान की छलांग के साथ 17वें पायदान पर ) पहुंचे हैं।

    आईसीसी टी20आई ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कौन नंबर-1 पर?

    आईसीसी टी20आई ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा और भारतीय स्टार हार्दिक पांड्या नंबर-1 और नंबर-2 पर विराजमान है। पाकिस्तान के सैम अयूब तीसरे पायदान पर 275 रेटिंग के साथ मौजूद है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को तीन स्थान का फायदा हुआ और वह 9वें पायदान पर पहुंचे। शिवम दुबे को दो स्थान का घाटा हुआ और वो 11 वें स्थान पर खिसक गए। अभिषेक शर्मा को 6 स्थान का फायदा हुआ और वह संयुक्त रूप से नेपाल के कुशल के साथ 24वें स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें- Arshdeep Singh के बचाव में उतरे कोच गंभीर, डैरिल मिचेल को गेंद मारने पर ICC ने सुनाई थी कड़ी सजा

    यह भी पढ़ें- NZ vs SA: एक सीरीज, दो कप्तान... न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनाई अलग रणनीति; किस-किसको मिला मौका?