Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICC ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेन्यू का किया एलान, 12 शहरों में होगी 14 टीमों के बीच विश्व विजेता बनने की जंग

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 11:01 PM (IST)

    आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेन्यू का एलान कर दिया है। इस बार का विश्व कप तीन देशों के 12 शहरों में खेला जाएगा। विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी ...और पढ़ें

    वर्ल्ड कप 2027

    वर्ल्ड कप 2027

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेन्यू का एलान कर दिया है। विश्व कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना है। इस बार का टूर्नामेंट तीन देशों में खेला जाएगा, जिसमें जिम्बाब्वे, नामीबिया और साउथ अफ्रीका शामिल है। इन तीन देशों के 12 शहरों में टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

    आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय कर लिए हैं। इससे कुछ समय पहले ही आईसीसी ने टूर्नामेंट के फॉर्मेट के बारे में जानकारी दी थी। नया फॉर्मेट बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। पहली बार विश्व कप में सुपर सीरीज लाया गया है। विश्व कप में साउथ अफ्रीका के सबसे अधिक 8 शहरों को वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए चुना गया है।

    ICC ने वर्ल्ड कप के लिए वेन्यू का एलान किया

    आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी के लिए 12 शहरों को चुना है। इसमें सबसे अधिक साउथ अफ्रीका के शहर शामिल किए गए हैं। साउथ अफ्रीका के 8 शहरों में वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसमें जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन और केप टाउन जैसे बड़े स्थल भी शामिल हैं।

    साउथ अफ्रीका के इन शहरों में होगा वर्ल्ड कप

    • वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
    • सेंचुरियन (त्श्वाने)
    • न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)
    • किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
    • सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबरहा)
    • मंगांग ओवल (ब्लोमफोंटेन)
    • बोलैंड पार्क (पार्ल)
    • बफेलो पार्क 

    जिम्बाब्वे के तीन स्टेडियम में होंगे मुकाबले

    • हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)
    • क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
    • फाले मोसी-ओआ-तुन्या अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

    नामिबिया में एक ही ग्राउंड में खेले जाएंगे मैच

    नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

    खबरें और भी

    विश्व कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी

    वर्ल्ड कप 2023 में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था, जो राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया था। यानी सभी टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेला था। वर्ल्ड कप 2027 में टीमों की संख्या को 10 से बढ़ाकर 14 कर दिया गया है। पहले सुपर सीरीज में तीन टीमें आपस में भिड़ेंगी और फिर पहले स्थान पर रहने वाली टीम अगले राउंड में पहुंच जाएगी। 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके बाद सुपर-7 होगा, जहां सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी।

    यह भी पढ़ें- 'Sachin Tendulkar को मैंने दिया अपना एबडोमिनल गार्ड, MS Dhoni ने 45 दिन खाया वेज खाना'; पूर्व क्रिकेटर ने खोले मजेदार राज

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को 15 की उम्र में क्यों बनाया गया दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान? सेलेक्टर ने दिया जवाब