Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC Ranking: शेफाली वर्मा को फिफ्टी ठोकने का मिला फायदा, रैंकिंग में लगा दिया 'छक्का'; मंधाना को नुकसान

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:54 PM (IST)

    आईसीसी की ताजा टी20 महिला रैंकिंग में शेफाली वर्मा को फायदा हुआ तो वहीं स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को नुकसान झेलना पड़ा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    शेफाली वर्मा को हुआ फायदा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई,नई दिल्ली: भारत की प्रारंभिक बल्लेबाज शेफाली वर्मा दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मौजूदा टी-20 सीरीज में अर्धशतक की बदौलत आईसीसी की नवीनतम महिला टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से छठे पायदान पर पहुंच गई हैं।

    शेफाली ने रविवार को डरबन में खेले गए दूसरे टी-20 में 38 गेंद पर 57 रन बनाए थे, लेकिन भारत मेजबान टीम से आठ विकेट से हार गया था।

    मंधाना को घाटा

    वहीं भारत की उप कप्तान और शेफाली की सलामी जोड़ीदार स्मृति मंधाना अब तक खेले गए दोनों मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रैंकिंग में एक स्थान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज हैं। वहीं भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर दो स्थान ऊपर चढ़कर अब शीर्ष 10 में शामिल होने के करीब हैं। वह फिलहाल 11वें स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जार्जिया वोल शीर्ष पर हैं।

    दीप्ति को नुकसान

    गेंदबाजों में भारत की दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी रैंकिंग में नीचे खिसक गई हैं। दीप्ति दो स्थान नीचे पांचवें जबकि रेणुका चार स्थान नीचे नौवें स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें- IND W vs SA W T20I: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, अनुष्का शर्मा को डेब्यू का मौका; ये दो स्टार बाहर

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम के T20I और ODI स्क्वॉड का एलान, किसे-किसे मिला मौका?