IND A vs AFG A: वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, फील्डिंग की आलोचना करने वालों को दिया जवाब- Video
इंडिया-ए टीम के साथ खेल रहे वैभव सूर्यवंशी बल्ले से तो ज्यादा कमाल नहीं कर सके, लेकिन अपनी फील्डिंग से जरूर उन्होंने कमाल कर दिया है। ...और पढ़ें
-1781694928362_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
HighLights
वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा शानदार कैच
फील्डिंग के आलोचना करने वालों का मुंह किया बंद
बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके वैभव सूर्यवंशी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला था, लेकिन कई बार उनकी फील्डिंग को लेकर आलोचना हुई थी। राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने कई बार वैभव को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया था। कई दिग्गजों ने कहा था कि वैभव को आगे खेलना है तो फील्डिंग पर काम करना होगा।
वैभव इस समय इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। बुधवार को इंडिया-ए का सामना अफगानिस्तान-ए से है और इस मैच में वैभव ने ऐसा कैच पकड़ा है कि उनकी फील्डिंग को लेकर आलोचना करने वाले शांत हो जाएंगे।
दिखाई गजब फुर्ती
इंडिया-ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 319 रन बनाए। इस टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की टीम 46 रनों पर ही अपने दो विकेट खो चुकी थी। अफगानिस्तान को दूसरा झटका देने में वैभव का ही हाथ था। उन्होंने खालिद तनीवाल का शानदार कैच लेकर अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया।
छठा ओवर फेंकने आए अंशुल कंबोज की गेंद पर खालिद ने शॉर्ट मिडविकेट के ऊपर से चौका बटोरना चाहा, लेकिन वैभव ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने सही समय पर जम्प लेकर गेंद को लपकने की कोशिश की। यहां गेंद उनके हाथ में आई नहीं और नीचे गिरने लगी। तभी वैभव पीछे पलटे और डाइव मारते हुए गेंद को लपक लिया। इस दौरान उन्होंने जो फुर्ती दिखाई वो देखने लायक थी। उनके इस कैच का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।
खबरें और भी
🔥STUNNER FROM SOORYAVANSHI🔥
— 𝑽𝑨𝑰𝑩𝑯𝑨𝑽 𝑬𝑹𝑨 (@VaibhavEraa) June 17, 2026
- Brilliant catch by Vaibhav Suryavanshi at mid wicket💥#INDAvsAFGA #Vaibhav #TalentCup pic.twitter.com/KPQZRtwCmV
बल्ले से रहे फेल
हालांकि, वैभव इस मैच में बल्ले से फेल रहे। उन्होंने एक बार फिर शुरुआत अच्छी की, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 28 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- 'अगर मैं कोच होता तो टीम से बाहर कर देता....', Vaibhav Suryavanshi के बर्ताव से नाराज हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर