IND vs ENG: पहले वनडे के लिए प्लेइंग-11 का एलान कर इंग्लैंड ने बढ़ाई भारत की 'टेंशन', इस खतरनाक गेंदबाज का होगा डेब्यू
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ बर्मिंघम में होने वाले पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें हैरी ब्रूक कप्तान होंगे। ...और पढ़ें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ मंगलवार को बर्मिंघम में होने वाले पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने भारत को टी20 सीरीज में 4-0 से हराया। अब वनडे सीरीज में भारतीय टीम अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी।
इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। टी20 सीरीज में भी इंग्लिश टीम इसी तरह अपनी प्लेइंग-11 का एलान पहले ही कर दे रही थी। टी20 टीम में फिल सॉल्ट और जोस बटलर पारी की शुरुआत करते ते लेकिन वनडे में ये जोड़ी बदल गई है। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल और बेन डकेट पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।
जोश टंग करेंगे भारत के खिलाफ डेब्यू
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच की प्लेइंग-11 के साथ तेज गेंदबाज जोश टंग का डेब्यू कन्फर्म हो गया है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ ही टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया था और अब वनडे में भी उनका डेब्यू होगा। टी20 सीरीज में टंग ने शानदार गेंदबाजी की थी और 7 विकेट हासिल किए थे। सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद थे।
जैकब बेथेल और बेन डकेट करेंगे पारी की शुरुआत
इंग्लैंड के लिए वनडे में जैकब बेथेल और बेन डकेट पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे। डकेट ने इंग्लैंड के लिए खुद को टेस्ट क्रिकेट में एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्थापित किया है। हालांकि, सफेद गेंद की क्रिकेट में ने जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी तरफ बेथेल ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतरीन बैटिंग की थी और अब वनडे में पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, वे टी20 में मध्य क्रम में खेल रहे थे।
खबरें और भी
जो रूट की वापसी
जो रूट इंग्लैंड के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देते हैं। इससे पहले वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे और अब वे वनडे में खेलते दिखेंगे। वे इंग्लिश टीम के लिए नंबर तीन पर बैटिंग करेंगे। उनकी वापसी से इंग्लैंड को और भी मजबूती मिली है।
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।
यह भी पढ़ें- ICC के नए प्लान पर भड़के कप्तान शुभमन गिल, वनडे क्रिकेट के वजूद को बचाने के लिए दिया बड़ा सुझाव