IND vs ENG 1st ODI: कुलदीप यादव को नहीं मिला मौका, इन दो स्पिनरों के साथ उतरी टीम इंडिया; जानिए दोनों की प्लेइंग-11
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम प ...और पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया टी20 में बुरी तरह से मात खाकर आ रही है। ऐसे में उसकी नजरें वनडे सीरीज में जीत हासिल करनी होगी ताकि दौरे का सुखद अंत कर सके।
इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों नजर आएंगे। दोनों 177 दिन बाद साथ खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले ये दोनों दिग्गज 18 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ साथ खेले थे। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली चोटिल थे इसलिए खेल नहीं पाए थे। रोहित खेले थे लेकिन फॉर्म में नहीं दिखे थे।
ऐसा है संयोजन
टीम इंडिया ने इस मैच में दो स्पिनरों खिलाए हैं, लेकिन कुलदीप यादव टीम का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया ने एक बार फिर ऑलराउंडरों को तरजीह दी है और इसलिए वॉशिंगटन सुंदर के साथ अक्षर पटेल टीम का हिस्सा हैं। प्रिंस यादव को मौका नहीं मिला है, लेकिन गुरनूर बराड़ खेल रहे हैं। अर्शदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को तरजीह दी गई है।
इंग्लैंड ने पहले ही कर दिया था एलान
जहां तक इंग्लैंड की बात है तो उसने एक दिन पहले ही प्लेइंग-11 का एलान कर दिया था। टीम में जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल हैं जो भारत को परेशानी में डाल सकते हैं। बल्लेबाजी में जैकब बैथल, जोस बटलर, बेन डकेट और हैरी ब्रूक पर नजरें रहेंगी।
खबरें और भी
जोस बटलर इस मैच में इतिहास रच चुके हैं। वह अपने देश के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिनके नाम 200 या उससे ज्यादा वनडे दर्ज हैं। ये बटलर का 200वां वनडे मैच है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथल, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 7 साल पुराने जख्म पर मरहम लगाएंगे रोहित शर्मा, इंग्लैंड की तो खैर नहीं!
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: एजबेस्टन में भारत को डरा रहा है 337 का आंकड़ा, कहीं हो न जाए टी20 वाला हाल