Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: 'त्रिमूर्ति' की वापसी से मजबूत होगा भारत, T20I सीरीज में शर्मनाक हार का इंग्लैंड से वनडे में बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:00 AM (IST)

    भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। टीम इंडिया टी20 सीरीज में ...और पढ़ें

    IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच

    IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड से टी-20 सीरीज में 0-4 की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम मंगलवार से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत के लिए यह सीरीज केवल जीत हासिल करने का मौका नहीं, बल्कि टी20 में मिली करारी हार के बाद अपनी साख बहाल करने की भी परीक्षा है।

    बर्मिंघम में होने वाले पहले वनडे मुकाबले में सबकी निगाहें अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी, जिनकी वापसी से टीम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। 39 साल के रोहित और जल्द ही 38 साल के होने वाले विराट अब भी वनडे क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी ताकत माने जाते हैं। दोनों की नजर 2027 वनडे विश्व कप तक अपने करियर को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने पर है।

    भारत को T20I सीरीज में मिली शर्मनाक हार

    इंग्लैंड की तेज और उछालभरी पिचों पर जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे तेज गेंदबाजों का सामना आसान नहीं होगा। फिर भी दोनों दिग्गजों ने इंग्लैंड के विरुद्ध कई यादगार पारियां खेली हैं और इन परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इस दौरे पर भारत का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम सात मैचों मे एक भी नहीं जीत सकी।

    रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से मजबूत होगा भारत

    हार के बाद बीसीसीआई ने टीम के प्रदर्शन की समीक्षा शुरू कर दी है। ऐसे माहौल में रोहित और कोहली की वापसी भारतीय टीम के लिए मानसिक मजबूती का बड़ा सहारा मानी जा रही है। वनडे टीम में कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की मौजूदगी से भारत का शीर्ष क्रम बेहद मजबूत नजर आ रहा है। यदि यह बल्लेबाजी इकाई लय में आई तो किसी भी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। हालांकि भारत की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी है।

    खबरें और भी

    2023 के बाद वनडे खेलेंगे बुमराह

    जसप्रीत बुमराह की वापसी से तेज आक्रमण को मजबूती मिलेगी। बुमराह ने भारत के लिए अंतिम वनडे 19 नवंबर 2023 को वनडे विश्व का फाइनल खेला था। करीब तीन साल बाद वह इस प्रारूप में वापसी करेंगे। जबकि युवा गुरनूर बराड़ के लिए इंग्लैंड की परिस्थितियां अब तक की सबसे कठिन परीक्षा होंगी। चोटिल हार्दिक पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी की अनुपस्थिति में शिवम दुबे चौथे तेज गेंदबाज की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। स्पिन विभाग में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को उनकी बल्लेबाजी क्षमता के कारण फिर मौका मिल सकता है। वहीं कुलदीप यादव बेहतरीन स्पिन के बावजूद अंतिम एकादश में जगह बनाने की चुनौती से जूझ रहे हैं।

    वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

    इंग्लैंड का स्क्वाड

    हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जोस बटलर, टॉम बैंटन, जो रूट, जैकब बेथेल, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियान डॉसन, जेम्स कोल्स, सैम करन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, साकिब महमूद, आदिल रशीद।

    यह भी पढ़ें- जिसे एमएस धोनी ने किया था नजरअंदाज, BCCI ने लगाया बैन; अब वही बनेगा CSK का कोच!

    यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की भारतीय T20I टीम में होगी वापसी, पूर्व कप्तान के लिए BCCI ने रखी एक शर्त