IND vs SA 1st Test Day 2 Highlights: एल्गर के आगे राहुल का शतक पड़ा फीका, दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत पर साउथ अफ्रीका ने बनाई 11 रन की बढ़त
IND vs SA 1st Test Day 2 Stumps: भारतीय टीम ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम से पहली पारी में 245 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने दूसरे दिन के खेल समाप्त तक 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत पर 11 रन की बढ़त बना ली हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Africa Day 2 : सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा।
भारतीय टीम ने केएल राहुल की शतकीय पारी के दम से पहली पारी में 245 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने दूसरे दिन के खेल समाप्त तक 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम भारत से 11 रन आगे हैं।
दूसरे दिन के खेल में भारत की तरफ से केएल राहुल ने 101 रन की पारी खेली। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 24 रन बनाए। भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमटी। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम की तरफ से डीन एल्गर ने बल्ले से कमाल किया।
एल्गर दूसरे दिन के खेल तक 211 गेंदों पर नाबाद 140 रन बनाकर वापस लौटे। उनके अलावा डेब्यूटेंट डेविड ने 56 रन की पारी खेली। पारी के 66 ओवर के बाद खराब रोशनी की वजह से खेल को रोका गया।
दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम भारत से 11 रन आगे हैं। दूसरे दिन के खेल में भारत की तरफ से केएल राहुल ने 101 रन की पारी खेली। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर ने 24 रन बनाए। भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमटी।
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम की तरफ से डीन एल्गर ने बल्ले से कमाल किया। एल्गर दूसरे दिन के खेल तक 211 गेंदों पर नाबाद 140 रन बनाकर वापस लौटे। उनके अलावा डेब्यूटेंट डेविड ने 56 रन की पारी खेली। पारी के 66 ओवर के बाद खराब रोशनी की वजह से खेल को रोका गया।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन खराब रोशनी के चलते मैच को रोका गया। साउथ अफ्रीका की टीम ने 66 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। क्रीज पर डीन एल्गर 140 और मार्को 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्टेडियम की लाइट खराब होने के चलते मैच को रोकने का फैसला लिया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान से बाहर गए।
साउथ अफ्रीका की आधी टीम पारी के 62वें ओवर तक पवेलियन लौट चुकी हैं। डेब्यूटेंट प्रसिद्ध कृष्णा ने काइल वेरियन को अपना शिकार बनाया। काइल 4 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने कॉट बिहाइंड कराया। 62 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन है।
244 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा। डेब्यूटेंट डेविड बेडिंगहम 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड किया।
डेब्यूटेंट डेविड बेडिंघम ने अर्धशतक जड़ दिया है। डेविड और एल्गर के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप हो चुकी हैं। 58 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 235 रन हो चुका हैं।
पारी के 52 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन के पार पहुंच गया है। डीन एल्गर और बेडिंगहम क्रीज पर जमे हुए है।
दूसरे दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर टी ब्रेक तक तीन विकेट के नुकसान पर 194 बना लिए हैं। डीन एल्गर शतक जड़ने के बाद क्रीज पर लगातार रन बना रहे है। वहीं, दूसरे छोर पर डेविड बेडिंगहम उनका साथ दे रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों की नजरें विकेट लेने पर है।
साउथ अफ्रीका की तरफ से डीन एल्गर ने 141 गेंद में अपना शतक पूरा किया। डीन की पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत स्थिति हासिल कर ली।
पारी के 31वें ओवर के दौरान जसप्रीत बुमराह ने कीगन पीटरन को बोल्ड किया। भारत को मैच में बुमराह ने शानदार वापसी दिलाई। कीवन पीटरसन 7 गेंदों का सामना करते हुए 2 रन ही बना पाए।
जसप्रीत बुमराह ने पारी के 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायस्वाल के हाथों टोनी डी जॉर्जी को कैच आउट कराया। टोनी और डीगर के बीच साझेदारी को बुमराह ने तोड़ा और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। टोनी इस दौरान 62 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।
29 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन रहा।
डीन एल्गर और टोनी डी जॉर्जी के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। 28 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन हो चुका है।
अपने करियर की आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने बुधवार को पहली पारी में शानदार अर्धशतक जमाया। शार्दुल ठाकुर द्वारा किए पारी के 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना 24वां अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ के बैटर ने कवर्स की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। उन्होंने 79 गेंदों में 10 चौके की मदद से 50 रन पूरे किए।
24 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 91/1। डीन एल्गर 57* और टॉनी डी जॉर्जी 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
डीन एल्गर और टॉनी डी जॉर्जी की जोड़ी क्रीज पर अच्छी तरह जमी हुई नजर आ रही है। एल्गर तो अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो पा रही है।
21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 75/1। डीन एल्गर 45* और टॉनी डी जॉर्जी 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
डीन एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को अच्छी सफलता दिलाई है। टीम ने पहला विकेट जल्द गंवाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने पारी को संभाला और टीम का स्कोर अब 50 पर 1 विकेट हो गया है।
डीन एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई है। वह 22 रन पर खेल रहे हैं। एडेन मार्करम के आउट होने पर उन्होंने पारी को संभाला। टीम का स्कोर 41 पर 1 विकेट है।
सिराज ने दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया है। सिराज ने एडेन मार्करम को 5 रन पर पवेलियम भेजा। द. अफ्रीका का स्कोर 14 रन पर 1 विकेट है।
भारत की पहली पारी 245 रन पर समाप्त हो गई है। बर्गर ने केएल राहुल को 101 रन पर आउट किया। रबाडा ने शानदार 5 विकेट चटकाए।
कोएत्जे ने भारत को नौवां झटका दिया है। कोएत्जे ने मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर उनको पवेलियन भेजा। इस बीच केएल राहुल 95 रन पर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 238 रन पर 9 विकेट है।
सेंचुरियन में बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। इस बीच केएल राहुल 80 रन पर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ सिराज उनका साथ निभा रहे हैं। भारत का स्कोर 223 पर 8 विकेट है।
सेंचुरियन में हल्की बारिश के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे दिन का खेल देरी से शुरू होगा। मैदान पर कवर्स डाले गए हैं।
भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 8 विकेट गंवाकर 208 रन बनाए हैं। भारत इस स्कोर से आगे बढ़ेगा। केएल राहुल 70 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैँ।
