Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम पर 'चोट' का संकट, 4 खिलाड़ी हुए बाहर

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:11 PM (IST)

    श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों की चोट टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बन गई है। भारत के 4 अहम खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर ह ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

    भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम को 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर जाना है, जहां पर दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस दौरे से पहले टीम इंडिया पर संकट के बादल छाए हुए हैं। भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इंजरी का शिकार हैं और वे भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

    बुमराह के रिप्लेसमेंट का भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को टीम में शामिल कर लिया गया है। बुमराह के अलावा तीन अन्य खिलाड़ी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा एक और खिलाड़ी चोटिल है लेकिन उसके फिट होने की संभावना है। आइए आपको बताते हैं कि वो कौन से खिलाड़ी हैं, जो चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं।

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले 4 खिलाड़ी-

    1. जसप्रीत बुमराह

    दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे। तीसरे वनडे से पहले उन्हें चोट लगी थी, जिसकी वजह से वे आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। बुमराह अब श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उनके एशियन गेम्स में वापसी करने की संभावना है।

    2. वॉशिंगटन सुंदर

    ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट टीम के साथ लगातार बने हुए हैं। वे रेड बॉल में टीम इंडिया के अहम सदस्य हैं। सुंदर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचे, जहां अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। सुंदर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

    खबरें और भी

    3. नीतीश कुमार रेड्डी

    हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी का चोटों से पुराना नाता रहा है। उन्हें हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे आयरलैंड दौरे से भी बाहर हो गए थे। रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए लाल गेंद की क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन चोट की वजह से वे अधिक समय बाहर ही रहते हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी वे हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

    4. हर्षित राणा

    तेज गेंदबाज हर्षित राणा टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में अहम खिलाड़ी हैं। हालांकि, चोट की वजह से वे कई बाहर हो चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 और फिर आईपीएल 2026 में भी वे इंजरी की वजह से नहीं खेल सके। आईपीएल के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए वापसी की लेकिन फिर से चोटिल हो गए। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था।

    साई सुदर्शन को लेकर संशय बरकरार

    श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टीम में युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम शामिल है। हालांकि, उनका चयन फिटनेस के आधार पर किया गया है। अगर वे फिट होते हैं, तो श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। अगर सुदर्शन भी बाहर होते हैं, तो वे पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे, जो चोट की वजह से श्रीलंका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में फिर बड़ा फेरबदल, इंग्लैंड दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज की हुई एंट्री

    यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह को नॉर्थ जोन की टीम में दलीप ट्रॉफी के लिए मिली जगह, जम्मू-कश्मीर के कन्हैया वधावन बने कप्तान