Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs AUS W: भारत के सेमीफाइनल के सपनों पर क्या बारिश फेरेगी पानी! लॉर्ड्स की देखें पिच और मौसम रिपोर्ट

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:00 AM (IST)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होने वाला है। टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है। मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा। ...और पढ़ें

    IND W vs AUS W: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

    IND W vs AUS W: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है। अगर भारत को सेमीफाइनल में जगह अपने दम पर बनानी है, तो उन्हें हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। अगर भारत को इस मुकाबले में हार मिलती है, तो उन्हें साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच पर निर्भर रहना होगा। भारत को उम्मीद होगी कि बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका को हरा दे।

    भारतीय टीम बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके हैं। ऐसे में टीम इंडिया की बल्लेबाजों को कंगारुओं के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उस ऑस्ट्रेलिया को हराना है, जो अब तक इस विश्व कप में एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

    भारत का अब तक विश्व कप में प्रदर्शन

    टीम इंडिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। अगर उन्हें हार मिली, तो साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश मैच पर भारत का क्वालीफिकेशन निर्भर करेगा।

    इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच में कैसा रहेगा लॉर्ड्स का मौसम?

    भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मुकाबले के दौरान बारिश की कोई संभावना है। इस दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

    खबरें और भी

    इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया महिला मैच के दौरान पिच कैसी रहेगी?

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले की बात करें, तो यहां पर पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहने वाली है। शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है लेकिन उसके बाद बल्लेबाज खुलकर शॉट्स खेल सकेंगे।

    भारतीय महिला टीम का स्क्वाड

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।

    ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का स्क्वाड

    सोफी मोलिनक्स (कप्तान), फोएबे लिट्चफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्राथ (उप-कप्तान), एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शूट, जॉर्जिया वेयरहैम।

    यह भी पढ़ें- WI W vs IRE W: आयरलैंड की विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप में पहली जीत, वेस्‍टइंडीज को हराकर कठिन की सेमीफाइनल की राह

    यह भी पढ़ें- नौकरी छोड़ आयरलैंड के स्टार बने जय मूंदड़ा को 'वर्क परमिट' का इंतजार, डेब्‍यू मैच में रचा था इतिहास