IND A vs AFG A Live Streaming: फ्री में कैसे देखें इंडिया बनाम अफगानिस्तान-ए का लाइव मैच? वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी निगाहें
IND A vs AFG A Live Streaming: श्रीलंका-ए टीम को हराकर शानदार ट्राई नेशन ए सीरीज का आगाज करने के बाद इंडिया ए का अगला मुकाबला अफगानिस्तान ए से 11 जून ...और पढ़ें

IND A vs AFG A Live Streaming Details
HighLights
IND A vs AFG A: इंडिया-ए का अगला मुकाबला अफगानिस्तान-ए से होगा
IND A vs AFG A Live: कहां खेला जाएगा इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए का लाइव मैच?
IND A vs AFG A Live Streaming: कहां देख सकते हैं इंडिया बनाम अफगानिस्तान-ए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND A vs AFG A Live Streaming: इंडिया ए ने ट्राई-नेशन सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली युवा ब्रिगेड ने श्रीलंका ए को सांस रोक देने वाले मुकाबले में 8 रन से मात दी। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर सबकी नजरें थी, लेकिन वह इंडिया-ए के लिए डेब्यू करते हुए बल्ले से फ्लॉप रहे।
उनके बल्ले से महज 14 रन निकले। ओपनर प्रभसिमरन सिंह भी सस्ते में आउट हुए, लेकिन शुरुआतों झटकों से ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक ठोककर टीम को संभाला, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया। अब इंडिया-ए की टीम का दूसरा मैच अफगानिस्तान-ए से होना है। ये मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा, फैंस इस मैच को कहां लाइव देख सकेंगे, आइए सभी डिटेल आपको बताते हैं।
IND A vs AFG A Live Streaming Details
ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज का दूसरा मुकाबला किन टीमों के बीच होगा?
ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज का दूसरा मैच अफगानिस्तान ए और इंडिया ए के बीच होगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज का पहला मैच कब होगा?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 जून को खेला जाएगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज का दूसरा मुकाबला कितने बजे से होगा?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई-नेशन 'ए' सीरीज का मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर देखें?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv पर देख सकते हैं।
IND A vs SL A Highlights: गायकवाड़, अरशद और अंशुल कंबोज चमके
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत बेहद खराब रही। आईपीएल 2026 के स्टार वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। 15 साल के सूर्यवंशी ने जरूर पहली गेंद पर चौका जड़कर इरादे जाहिर किए, लेकिन मोहम्मद शिराज की गेंद पर तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए।
12 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से वैभव सिर्फ 14 रन बना सके। ऐसे मुश्किल हालात में ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी पारी खेली। उनके शानदार शतक की बदौलत इंडिया ए ने 50 ओवर में 277 रन का लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया।
खबरें और भी
आखिरी ओवरों में पलटा मैच
278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम एक समय जीत की दहलीज पर थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में कमाल कर दिया। आखिरी 10 गेंदों पर श्रीलंका ने अपने 4 विकेट गंवा दिए। 49वां ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। अरशद खान ने 4 गेंदों के अंदर 2 विकेट झटके, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
श्रीलंकाई टीम 269 रन पर सिमट गई और इंडिया ए ने 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ली। अब इंडिया-ए की टीम का सामना अफगानिस्तान से 11 जून को होगा।
यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: तीन चौके जड़ते ही Vaibhav Suryavanshi का खेल खत्म! इंडिया-ए के डेब्यू में हुए फ्लॉप