T20 WC 2026 विजेता बनने के बाद बजरंगबली की शरण में पहुंचे सूर्या और गंभीर, जय शाह के साथ हनुमान मंदिर में टेका मत्था
India won T20 World Cup 2026 Title। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ घंटे बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ...और पढ़ें

T20 WC 2026 की ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। India Cricket Team Hanuman Temple: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त देकर विश्व विजेता बनी टीम इंडिया अभी जीत के जश्न में डूबी है। लेकिन इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के कुछ ही घंटों बाद एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और आईसीसी (ICC) चेयरमैन जय शाह (Jay Shah) वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के प्रसिद्ध 'हनुमान मंदिर' पहुंचे और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
T20 WC 2026 की ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया
दरअसल, मैदान पर कीवियों को धूल चटाने और ब्रॉडकास्टिंग की तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, टीम के ये खास सदस्य सीधे नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए कई मायनों में खास रही। साल 2024 से 2026 के बीच ये भारत की लगातार तीसरा आईसीसी खिताब है, जिससे टीम इस दौर की सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय टीमों में शामिल हो गई है।
Captain Surya and Gautam Gambhir along with Jay Shah visited Hanuman Mandir after winning T20 World Cup trophy 🔥
— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) March 9, 2026
Jai Bajrangbali 🙏 pic.twitter.com/GZMVF6NAVv
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता टी20 विश्व कप 2026 का खिताब
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन बनाए थे, जो टी20 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। संजू ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा।
उनके बल्ले से 46 गेंद में 89 रन निकले। वहीं, अभिषेक शर्मा ने फॉर्म हासिल करते हुए 21 गेंदों में 52 रन जड़े, जबकि ईशान किशन ने 54 रन बनाए। 15 ओवर पूरे होने तक भारत ने 203 रन बना लिए थे। इस दौरान शिवम दुबे ने 8 गेंद में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 26 रन की तेज पारी खेली और भारत को 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19वें ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ने 96 रन से ये खिताब अपने नाम किया। बता दें कि ये पहली बार रहा जब तीसरी बार किसी टीम ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, टीम इंडिया लगातार दूसरे एडिशन में ये खिताब अपने नाम करने वाली पहली टीम भी बनी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।