Trending

    अक्षर के कैच से लेकर बुमराह के ओवर तक, 5 टर्निंग प्वाइंट्स जिनसे भारत ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में इंग्‍लैंड को धोया

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 10:04 AM (IST)

    भारत और इंग्‍लैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का सेमीफाइनल बेहद रोमांचक रहा। भारत ने इंग्‍लैंड को 7 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसकी भि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारत ने नाटकीय मैच जीता

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने नाटकीय मैच में इंग्‍लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के फाइनल में जगह पक्‍की की। 'मायानगरी' मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर क्‍लासिक फिल्‍म की तरह यह मुकाबला रहा, जिसके क्‍लाइमैक्‍स सीन को दर्शक लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।

    भारत ने 253/7 का हिमालयीन स्‍कोर खड़ा किया, लेकिन इंग्‍लैंड ने बेहतरीन फाइटबैक करके मुकाबला रोमांचक बना दिया। भारत ने चमत्‍कारिक प्रदर्शन करके मैच अपने खाते में डाला और इंग्‍लैंड का सफर टूर्नामेंट में समाप्‍त किया। इस ड्रामा भरे मैच में 5 टर्निंग प्‍वाइंट्स देखने को मिले, जिनसे भारत जीत दर्ज करने में कामयाब रहा। चलिए आपको बताते हैं।

    1) संजू सैमसन को जीवनदान

    भारत की जीत की नींव ओपनर संजू सैमसन ने रखी, जिन्‍होंने 42 गेंदों में 8 चौके और सात छक्‍के की मदद से 89 रन बनाए। इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने मिड ऑफ पर सैमसन का आसान कैच टपका दिया, जिसका खामियाजा मेहमान टीम को भुगतना पड़ा। सैमसन ने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी और जब वो आउट हुए तब तक तय हो चुका था कि भारत 230 रन के पार स्‍कोर खड़ा करेगा।

    2) भारतीय बल्‍लेबाजों के छोटे पर उपयोगी योगदान

    भारतीय टीम ने आक्रामक ब्रांड का स्‍टाइल अपना रखा है और इंग्‍लैंड के खिलाफ यह अच्‍छी तरह देखने को मिला। विकेट गिर जाए, कोई बात नहीं। रन की रफ्तार धीमी नहीं पड़ने देनी है। ईशान किशन (39), शिवम दुबे (43), हार्दिक पांड्या (27) और तिलक वर्मा (21) ने इस भूमिका को बखूबी निभाया, जिसके दम पर भारत इतना बड़ा स्‍कोर बनाने में कामयाब रहा।

    3) बुमराह का जानदार ओवर

    जसप्रीत बुमराह ने जो 18वां ओवर डाला, उसने फैंस का दिल जीत लिया। हाई स्‍कोरिंग मैच, जिसमें करीब 500 रन बने, वहां बुमराह ने एक ऐसा ओवर डाला, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। इंग्‍लैंड को आखिरी 3 ओवर में 45 रन की जरूरत थी। तब बुमराह ने गेंद हाथ में ली और केवल 6 रन खर्च किए। दबाव में बुमराह की यॉर्कर से बल्‍लेबाज हैरान रह गए। उन्‍होंने शानदार गेंदबाजी करके फर्क पैदा कर दिया और इंग्‍लैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया।

    4) 'बापू' का चमत्‍कार

    अक्षर पटेल ने वानखेड़े स्‍टेडियम पर महफिल लूट ली। पटेल को बल्‍ले या गेंद से नहीं बल्कि अपनी फील्डिंग से चमत्‍कार दिखाने का मौका मिला। पारी के 14वें ओवर में पटेल का पल आया। विल जैक्‍स और जैकब बेथेल मजबूत पार्टनरशिप करके भारत से मैच दूर ले जा रहे थे।

    तब बुमराह की गेंद पर विल जैक्‍स ने हवाई शॉट खेला। अक्षर एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की तरफ पीछे दौड़े और एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर वाहवाही लूट ली। इस कैच के कारण जैक्‍स-बेथेल की 77 रन की साझेदारी टूटी। इस कैच के कारण भारत मैच में वापसी कर पाया।

     

    5) सूर्या का दांव काम कर गया

    इंग्‍लैंड को आखिरी 2 ओवर में 39 रन की दरकार थी। तब सूर्या ने गेंद हार्दिक पांड्या के हाथों में थमाई। विश्‍वास से लबरेज पांड्या ने केवल 9 रन खर्च करके मुकाबले में जान भर दी। इंग्‍लैंड को आखिरी ओवर में 30 रन की दरकार थी। तब भारतीय कप्‍तान ने गेंद शिवम दुबे को थमाई। भारत ने इसे मैच में अपने प्रमुख गेंदबाजों को ही आजमाया था। मगर सूर्या ने आखिरी ओवर में दांव खेला।

    भारतीय कप्‍तान का दांव सफल भी रहा। शिवम दुबे के ओवर में हार्दिक पांड्या ने जैकब बेथेल को रन आउट कर दिया। फिर जोफ्रा आर्चर ने जरूर 3 छक्‍के जमाए, लेकिन इंग्‍लैंड की जीत के लिए यह काफी नहीं थे। इस तरह भारत ने 5 प्‍वाइंट्स के बल पर मैच जीता और फाइनल में न्‍यूजीलैंड से मुकाबला तय किया।

    यह भी पढ़ें: Axar Patel ने सेमीफाइनल में लपके दो मैजिकल कैच, फैंस को आई कपिल देव की याद; VIDEO तेजी से वायरल

    यह भी पढ़ें: 'बड़ी गलती कर दी', इंग्‍लैंड के बाहर होने पर हैरी ब्रूक ने बयां किया दर्द; टीम को जमकर फटकारा