Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Cricket Schedule: जिम्बाब्वे फतह करने के बाद अब कब मैदान पर दिखेगी टीम इंडिया? जानिए दिसंबर तक का शेड्यूल

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:39 AM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे में सीरीज जीतने के बाद अब अपने अगले दौरे के लिए श्रीलंकाई जमीन पर कदम रखेगी। जानिए टीम इंडिया का आगे का पूरा शेड्यूल। ...और पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका दौरे पर जाएगी (PC- BCCI)

    भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका दौरे पर जाएगी (PC- BCCI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीते तकरीबन एक महीने से भारतीय क्रिकेट टीम विदेशी जमीन पर खेल रही थी। टीम इंडिया ने इस दौरान तीन देशों का दौरा किया जिसमें आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे शामिल रहे। अब टीम इंडिया उपमहाद्वीप में वापसी करेगी और अपनी अगली सीरीज श्रीलंका में खेलेगी।

    बीता एक महीना भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। इस दौरान भारत ने सिर्फ वनडे और टी20 सीरीज ही खेली। हालांकि, उसे सफलता कुछ खास नहीं मिली। आयरलैंड ने उसे टी20 सीरीज में मात दी। वहीं इंग्लैंड ने वनडे और टी20 दोनों में हराया। फिर जिम्बाब्वे में भारत ने सीरीज अपने नाम की। सफेद गेंद के बाद अब बारी लाल गेंद की है।

    श्रीलंका में टेस्ट सीरीज

    भारतीय टीम का अगला दौरा श्रीलंका का करना है जहां टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच भारत की आजादी वाले दिन यानी 15 अगस्त से शुरू होगा। 19 अगस्त तक चलने वाला ये मैच गॉल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा।

    वेस्टइंडीज की मेजबानी

    इसके बाद टीम इंडिया फिर सफेद गेंद की क्रिकेट खेलेगी और तीन वनडे तथा पांच टी20 मैचों के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगी। वेस्टइंडीज के इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी और पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा। आखिरी वनडे मैच की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ तीन अक्टूबर को करेगा।

    खबरें और भी

    इसके बाद छह अक्टूबर से लखनऊ में टी20 सीरीज का आगाज होगा। दूसरा मैच नौ अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। तीसरा मैच इंदौर में 11 अक्टूबर को होगा। 14 अक्टूबर को हैदराबाद में चौथा टी20 खेला जाएगा। बेंगलुरू का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 17 अक्टूबर को पांचवें और आखिरी मैच की मेजबानी करेगा।

    एशियाई खेलों पर भी रहेंगी नजरें

    वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया एशियाई खेलों में भी अपना अभियान शुरू कर देगी। इन खेलों में टी20 मैच होंगे। 24 से 26 सितंबर के बीच क्वालिफायर होंगे। टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी जिसकी शुरुआत 27 से होगी। एक अक्टूबर को फाइनल खेला जाएगा।

    न्यूजीलैंड का दौरा

    अक्टूबर में ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौर पर जाएगी जहां 22 अक्टूबर से चार नवंबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद चार से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। दोनों टीमों फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेंगी। 19 से 23 नवंबर के बीच पहला मैच होगा तो वहीं 27 से एक दिसंबर के बीच दूसरा टेस्ट मैच होगा। फिर दिसंबर में श्रीलंकाई टीम तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगाी।

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी हो जाएंगे फेल अगर टीम मैनेजमेंट ने इस बात पर नहीं किया काम, वीवीएस लक्ष्मण ने दे दिए संकेत

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड, 5 T20I मैच में ही हासिल की बादशाहत