Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय टीम के ट्रैफिक में अटकने से आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ 5वां T20I मैच, स्‍टेडियम पहुंचने में इसलिए लग गए 90 मिनट

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 11:17 PM (IST)

    भारतीय टीम टॉस के तय समय से पांच मिनट बाद स्‍टेडियम पहुंची। इस वजह से निर्धारित समय से टॉस 45 मिनट की देरी से हुआ। ...और पढ़ें

    टॉस के समय हैरी ब्रूक और श्रेयस अय्यर

    टॉस के समय हैरी ब्रूक और श्रेयस अय्यर

    HighLights

    1. भारत-इंग्‍लैंड पांचवें टी20 मैच में टॉस में हुई देरी

    2. आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ पांचवां टी20 मैच

    3. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के ट्रैफिक में अटकने के कारण पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच अपने निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। टीम इंडिया टॉस के तय समय यानी स्‍थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे की जगह 2 बजकर 5 मिनट पर स्‍टेडियम पहुंची।

    इस वजह से साउथैम्‍प्‍टन में टॉस के समय में 45 मिनट की देरी हुई। यह मुकाबला स्‍थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू हो जाना था। मगर टीम इंडिया के देरी से स्‍टेडियम में पहुंचने के कारण टॉस का समय बदलकर 2:45 बजे किया गया और खेल दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ।

    क्‍या है पूरा मामला

    दरअसल, साउथैम्‍प्‍टन स्‍टेडियम वेस्‍ट एंड पर स्थित है, जो कि हैंपशर का छोटा शहर है। वो साउथैम्‍प्‍टन के सिटी सेंटर से कुछ मील दूर है। इंग्‍लैंड की टीम शुक्रवार की रात पास के होटल में ही रुकी थी जबकि भारतीय टीम ओशन विलेज क्षेत्र के लियोनार्डो रॉयल होटल में रुकी थी।

    भारतीय टीम को होटल से स्‍टेडियम पहुंचने के लिए 6 मील की दूरी तय करनी थी। मगर ट्रैफिक में अटक जाने के कारण उसकी यह दूरी 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे में तय हो पाई। वैसे, साउथैम्‍प्‍टन में मैच देरी से शुरू होने का यह पहला मौका नहीं है। पिछले साल वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच भी आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ था। वजह तब भी ट्रैफिक ही था।

    खबरें और भी

    अय्यर ने क्‍या कहा

    श्रेयस अय्यर ने पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतने के बाद कहा, 'मुझे निजी तौर पर एहसास होता है कि हमने इस सीरीज में लगभग सबकुछ देख लिया। हां इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भी। एक और दिन, एक और चुनौती। हम चुनौती के लिए तैयार हैं। यह शानदार मौका है।'

    बहरहाल, टीम इंडिया ने पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के लिए अपनी प्‍लेइंग 11 में दो अहम बदलाव किए। संजू सैमसन को वैभव सूर्यवंशी की जगह शामिल किया गया। इसके अलावा सूर्यांश शेडगे ने वॉशिंगटन सुंदर की जगह ली।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 5th T20I Live Update: इंग्लैंड ने किया भारतीय टीम का सूपड़ा साफ, बटलर और ब्रूक ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

    यह भी पढ़ें- Jos Buttler ने तूफानी शतक ठोककर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, Virat Kohli का कीर्तिमान किया ध्‍वस्‍त