IND U19 vs ENG U19 LIVE Streaming: रिकॉर्ड छठा खिताब जीतना भारत का मिशन… कैसे फ्री में देखें इंडिया-इंग्लैंड का खिताबी मुकाबला?
India U19 vs England U19 Cricket World Cup Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच U19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 6 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे में ...और पढ़ें

U19 Cricket World Cup Final IND Vs ENG Live Streaming
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England U19 World Cup Final LIVE Streaming: आईसीसी U19 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रैंड फिनाले 6 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। अफगानिस्तान को हराकर लगातार छठे U19 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने जगह बनाई है। ऐसे में जानते हैं फैंस कब, कहां और कैसे इस खिताबी मैच को लाइव देख सकते है?
U19 Cricket World Cup Final IND Vs ENG Live Streaming
कब खेला जाना है इंडिया वर्सिस इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच फाइनल मैच?
इंडिया वर्सिस इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच फाइनल मैच 6 फरवरी 2026 को खेला जाना है।
कहां खेला जाएगा अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला?
अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच होगा।
कितने बजे से अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुरू होगा?
अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 12:30 बजे से होगा।
अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबला का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (Where To Watch IND U19 vs ENG U19 Cricket World Cup Final Live Streaming In India) जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
IND U19 vs ENG U19 Cricket World Cup Final की टीमें-
इंग्लैंड टीम
थॉमस रेव (कप्तान), फरहान अहमद, राल्फी अल्बर्ट, विल बेनिसन, बेन डॉकिन्स, कालेब फाल्कनर, अली फारूक, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, मैनी लम्सडेन, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, जो मूरेस, सेबेस्टियन मॉर्गन
भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी
यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप में कभी नहीं हुआ ऐसा... अफगानी बल्लेबाजों ने 38 साल में पहली बार पलटी रिकॉर्ड्स बुक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।