IND W vs SA W Final मैच में रचा जाएगा इतिहास, 2 नवंबर को मिलेगा नया चैंपियन; देखें अभी तक के विजेताओं की पूरी लिस्ट
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों टीमें विश्व कप में अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी। मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के साथ अपनी जगह पक्की कर ली है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहली बार ट्रॉफी उठाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

महिला वर्ल्ड कप के विजेताओं की पूरी लिस्ट। फाइल फोटो
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की शानदार जीत ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए दो फाइनलिस्ट टीमों की पुष्टि कर दी। मेजबान टीम रविवार को साउथ अफ्रीका से होने वाले फाइनल मैच में भिड़ेगी। विजेता टीम टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार महिला विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा करेगी।
साउथ अफ्रीका का यह महिला वर्ल्ड कप फाइनल है तो वहीं, भारत इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहली बार होगा जब उसे कोई नया चैंपियन मिलेगा। इससे पहले के 12 एडिशन में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सात बार खिताब जीता है। वहीं, इंग्लैंड ने चार और न्यूजीलैंड ने एक बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट-
| एडिशन | साल | विजेता | विन बाई | रनर-अप | 
| 1st | 1973 | इंग्लैंड | प्वाइंट्स | ऑस्ट्रेलिया | 
| 2nd | 1978 | ऑस्ट्रेलिया | प्वाइंट्स | इंग्लैंड | 
| 3rd | 1982 | ऑस्ट्रेलिया | 3 विकेट | इंग्लैंड | 
| 4th | 1988 | ऑस्ट्रेलिया | 8 विकेट | इंग्लैंड | 
| 5th | 1993 | इंग्लैंड | 67 रन | न्यूजीलैंड | 
| 6th | 1997 | ऑस्ट्रेलिया | 5 विकेट | न्यूजीलैंड | 
| 7th | 2000 | न्यूजीलैंड | 4 विकेट | ऑस्ट्रेलिया | 
| 8th | 2005 | ऑस्ट्रेलिया | 98 | इंडिया | 
| 9th | 2009 | इंग्लैंड | 4 विकेट | न्यूजीलैंड | 
| 10th | 2013 | ऑस्ट्रेलिया | 114 रन | वेस्टइंडीज | 
| 11yh | 2017 | इंग्लैंड | 9 रन | इंडिया | 
| 12th | 2022 | ऑस्ट्रेलिया | 71 रन | इंग्लैंड | 
| 13th | 2025 | 
यह भी पढे़ं- IND W vs AUS W: 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में भारत की बेटियां, अफ्रीका से होगी खिताबी भिड़ंत

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।