Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC ODI Rankings: 'कोई नहीं है टक्कर में', नंबर-1 की कुर्सी पर भारतीय टीम का जलवा बरकरार; जानिए बाकी देशों का हाल

    Updated: Mon, 11 May 2026 06:49 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है।  हालांकि उसे एक रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भारतीय टीम का जलवा बरकरार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, दुबई: भारत ने आईसीसी की पुरुषों की वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग के नवीनतम सालाना अपडेट के बाद अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

    सोमवार को जारी बयान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा कि नवीनतम सालाना अपडेट के बाद आईसीसी की पुरुषों की वनडे अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में भारत शीर्ष पर बना हुआ है। वह दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड (113 अंक) से महज पांच अंक के मामूली अंतर से आगे है जबकि आस्ट्रेलिया (109 अंक) तीसरे स्थान पर बरकरार है और शीर्ष तीन टीम में शामिल है।

    रेकिंग अंक का हुआ नुकसान

    भारत को एक रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है और उसके खाते में 118 अंक हैं। सालाना रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए मुकाबलों को पूरा भार (100 प्रतिशत) दिया जाता है जबकि पिछले दो वर्षों के नतीजों को आधा भार (50 प्रतिशत) दिया जाता है। दक्षिण अफ्रीका 102 अंक के साथ पाकिस्तान (98) को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। शीर्ष 10 में बाकी टीम की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    श्रीलंका (96), अफगानिस्तान (93) और इंग्लैंड (89) शीर्ष आठ में शामिल अन्य टीम हैं। बांग्लादेश 84 अंक के साथ नौवें स्थान पर है जबकि वेस्टइंडीज के अब 74 अंक हैं। वेस्टइंडीज पिछले अपडेट में बांग्लादेश से छह अंक से पीछे था लेकिन अब यह अंतर बढ़कर 10 अंक हो गया है।

    आईसीसी ने कहा कि इसके दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण परिणाम होंगे, क्योंकि वे आईसीसी पुरुषों के क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। आईसीसी ने कहा कि 31 मार्च 2027 तक आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष आठ टीम सीधे क्वालीफिकेशन हासिल करेंगी। इनके अलावा मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे भी स्वत: क्वालीफाई कर चुके हैं। इस संदर्भ में यदि दक्षिण अफ्रीका शीर्ष आठ स्थान में बना रहता है तो नौवां स्थान सीधे विश्व कप का टिकट पाने के लिए महत्वपूर्ण हो जाएगा।

    खबरें और भी

    आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को छोड़ा पीछे

    आयरलैंड (54) ने जिम्बाब्वे (53) को पीछे छोड़ते हुए 11वां स्थान हासिल कर लिया है जबकि अमेरिका 13वें स्थान पर पहुंच गया है। अमेरिका (46) ने स्काटलैंड (44) को पीछे छोड़ा है यूएई को भी फायदा हुआ है और वह कनाडा को पीछे छोड़ते हुए 19वें स्थान पर है जिसके कुल 16 अंक हैं।

    यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस की हार के बाद कोच ने सीनियर खिलाड़ियों को लेकर बोल दी बड़ी बात, अगले सीजन को लेकर दिए संकेत

    यह भी पढ़ें- Krunal Pandya हैं 'असली योद्धा', पेट का गहरा घाव झेलकर MI को हराया; RCB की जीत के बाद खुद शेयर की पोस्ट