Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Team India Schedule: 30 दिन, 3 देश और 13 मैच... टीम इंडिया बनेगी 'विदेशी'; जानिए कब-कहां और किससे होगी टक्कर

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 04:04 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम अब विदेशी जमीन पर सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने जा रही है। आने वाले तकरीबन एक महीने तक भारतीय टीम तीन देशों का दौरा करेगी। ...और पढ़ें

    टीम इंडिया होगी विदेश रवाना

    टीम इंडिया होगी विदेश रवाना

    HighLights

    1. एक महीने तक विदेशी दौरे पर रहेगी टीम इंडिया

    2. तीन देशों में खेलेगी चार सीरीज 

    3. सीमित ओवरों की सीरीज में लेगी हिस्सा 

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेली। ये दोनों सीरीज भारत ने अपने ही घर में खेली, लेकिन अब टीम इंडिया विदेशी होने जा रही है। अगले तकरीबन एक महीने तक भारतीय टीम विदेशी दौरे पर रहेगी।

    भारतीय टीम जून-जुलाई में तीन देशों का दौरा करेगी और कुल 13 मैच खेलेगी। इसमें वनडे और टी20 सीरीज शामिल हैं। इस दौरान टीम इंडिया अपना पहला मैच 26 जून को खेलेगी और आखिरी मैच 26 जुलाई को। इसके बाद टीम इंडिया लंबा आराम करेगी।

    आयरलैंड और इंग्लैंड में खेलेगी सीरीज

    सबसे पहले टीम इंडिया आयरलैंड के दौरे पर जाएगी जहां वो दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 26 जून से होगी और ये मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा। दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 28 जून को होगा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का रुख करेगी जहां उसे पांच मैचों की टी20 सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

    दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी और पहला मैच एक जुलाई को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। चार जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में दूसरा मैच होगा। नॉटिंघम में सात जुलाई को तीसरा मैच होगा। नौ जुलाई को ब्रिस्टल चौथे मैच की मेजबानी करेगा। सीरीज का आखिरी मैच साउथैम्पटन में 11 जुलाई को खेला जाएगा।

    खबरें और भी

    जहां तक वनडे सीरीज की बात है तो पहला मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। कार्डिफ 16 जुलाई को दूसरे वनडे की मेजबानी करेगा। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स स्टेडियम में तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा।

    जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

    इंग्लैंड के दौरे के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई को हरारे में होगी। इसी मैदान पर 25 जुलाई को दूसरा और 26 जुलाई को तीसरा मैच खेला जाएगा। इस दौरे के बाद भारतीय टीम सितंबर में एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलती हुई दिखाई देगी।

    यह भी पढ़ें- चोटिल विराट कोहली का कब होगा फिटनेस टेस्ट? इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

    यह भी पढ़ें- 'लोग चाहते हैं रोहित शर्मा फेल हो जाएं', पूर्व भारतीय क्रिकेटर को आया भयानक गुस्सा; हिटमैन के आलोचकों की लगाई जमकर क्लास