Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, शतक लगाने के बाद भी बाहर हुए यशस्‍वी जायसवाल

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 01:46 PM (IST)

    इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। ...और पढ़ें

    यशस्‍वी को मौका नहीं।

    यशस्‍वी को मौका नहीं।

    HighLights

    1. 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे

    2. 14 जुलाई से होगी शुरुआत

    3. बुमराह-अक्षर की हुई वापसी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। बीसीसीआई ने रविवार को एक्‍स पर इसकी जानकारी दी। वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।

    यशस्‍वी जायसवाल को इस टीम में जगह नहीं मिली है। अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शनिवार को यशस्‍वी ने 110 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं विराट कोहली को फिटनेस क्‍लीयरेंस मिलता है तो वह वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

    दुबे-यादव ने किया था डेब्‍यू

    अफगानिस्‍तान के खिलाफ डेब्‍यू करने वाले स्पिनर हर्ष दुबे को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है। उनकी जगह अक्षर पटेल की वापसी हुई है। इसी सीरीज में डेब्‍यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव भी जगह नहीं बना पाए हैं। जसप्रीत बुमराह की इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे में वापसी हुई है।   

    भारत की वनडे टीम

    शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

     

     

    वनडे सीरीज का शेड्यूल

    • पहला वनडे: 14 जुलाई- एजबेस्टन, बर्मिंघम
    • दूसरा वनडे: 16 जुलाई- सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
    • तीसरा वनडे: 19 जुलाई- लॉर्ड्स, लंदन

    5 टी20 मैच भी खेले जाएंगे

    वनडे सीरीज से पहले भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। दूसर मुकाबला 4 जुलाई को, तीसरा 7, चौथा 9 और आखिरी मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा। 

    खबरें और भी

    टी20 सीरीज का शेड्यूल

    • पहला टी20: 1 जुलाई
    • दूसरा टी20: 4 जुलाई
    • तीसरा टी20: 7 जुलाई
    • चौथा टी20: 9 जुलाई
    • पांचवां टी20: 11 जुलाई

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: हार्दिक पांड्या इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर! रिप्लेसमेंट की रेस में ये 3 खतरनाक ऑलराउंडर

    यह भी पढ़ें- Mohammed Siraj आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से बाहर, कौन बना रिप्लेसमेंट? BCCI ने किया एलान