IPL 2026 Auction: भारत में होगा आईपीएल 2026 ऑक्शन? इस दिन लग सकती खिलाड़ियों पर मोटी बोली
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी 15 दिसंबर 2025 को भारत में होने की संभावना है, जो 2022 के बाद पहली बार देश में आयोजित होगी। वहीं, महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी। WPL टीमों ने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिलीज़ किया है, जबकि हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसी स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। इस बार WPL में राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड भी पेश किया जाएगा।

IPL 2026 Auction: कब होगा आईपीएल 2026 का ऑक्शन?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 दिसंबर को मिनी ऑक्शन कराया जा सकता है। ये कयास लगाया जा रहा है कि इस बार ऑक्शन भारत में ही होगा। हालांकि BCCI ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
IPL 2026 Auction: कब होगा आईपीएल 2026 का ऑक्शन?
दरअसल, आईपीएल (IPL 2026 Auction) की पिछली दो नीलामियां 2023 में दुबई और 2024 में जेद्दाह में हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मिनी ऑक्शन की संभावित तारीख- 15 दिसंबर 2025 को है।
टीमों के लिए रिटेंशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 की है। क्रिकबज ने पहले ये बताया था कि BCCI ऑक्शन के लिए अबू धाबी या खाड़ी देशों में जगह तलाश रही है और टीमों को भी इस बारे में अनौपचारिक रूप से बताया गया था। अबू धाबी सबसे आगे चल रही थी, जबकि ओमान और कतर को भी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था।
लेकिन नई रिपोर्ट के अनुसार 2022 के बाद पहली बार IPL ऑक्शन भारत में होगा, हालांकि किस शहर में यह साफ नहीं हुआ है।
WPL ऑक्शन 27 नवंबर को होने की उम्मीदें
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि WPL 2026 की नीलामी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी। यहां लीग शुरू होने के बाद पहली बार मेगा ऑक्शन होगा।
WPL के लिए रिटेंशन लिस्ट भी जारी हो चुकी है। कुछ बड़े फैसले सामने आए है, जैसे दीप्ति शर्मा (भारत) और लौरा वोल्वार्ड्ट (द. अफ्रीका) को क्रमशः यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स ने रिलीज कर दिया।
भारत की वर्ल्ड कप स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा और ऋचा घोष को उनकी टीमों ने रिटेन किया है।
डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और पिछले सीजन की रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ी रिटेन किए हैं।
WPL रिटेंशन नियम
हर टीम अधिकतम:-
- 3 भारतीय इंटरनेशनल (कैप्ड) खिलाड़ी
- 2 विदेशी खिलाड़ी
- 2 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है।
अगर टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उनमें से कम से कम 1 अनकैप्ड भारतीय होना जरूरी है।इस बार पहली बार टीमों को राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड भी मिलेगा, जिसके जरिए वे नीलामी में किसी छोड़े गए खिलाड़ी को वापस खरीद सकेंगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।