RCB vs GT: सचिन तेंदुलकर से लेकर डी विलियर्स तक, बेंगलुरु के चैंपियन बनने पर दिग्गजों ने दी बधाई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है। उनकी इस जीत पर तमाम दिग्गजों ने बधाई दी है। ...और पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। उन्होंने फाइनल मैच में गुजरात को हराया। बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती है। इसके बाद उन्हें तमाम हस्तियां बधाई दे रही हैं। इसमें पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। उनके अलावा शिखर धवन फाफ डु प्लेसिस और सोनू सूद भी शामिल रहे।
फाइनल मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जीटी की फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी फ्लॉप रही और इस वजह से वे बड़ा स्कोर नहीं खड़ा सके। बेंगलुरु ने 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मुकाबले में जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
तेंदुलकर ने बेंगलुरु को इस जीत पर बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "लगातार आईपीएल का खिताब जीतने पर आरसीबी को बधाई। इस खेल में एक चुनौती ये है कि सफलता मिलने पर आपको जिन सवालों के जवाब देने होते हैं, वे बदल जाते हैं। एक बार जीतने के बाद ये साबित करने की चुनौती नहीं होती कि आप ये कर सकते हैं बल्कि ये साबित करना होता है कि आप इस बरकरार रख सकते हैं या नहीं। आरसीबी ने इस चुनौती को इस सीजम डटकर सामना किया। उनके लिए ये एक सराहनीय उपलब्धि है।"
Congratulations to @RCBTweets on winning consecutive @IPL titles. One of the challenges in sport is that success changes the questions you have to answer. After winning once, the task is no longer proving you can do it, but proving you can sustain it. RCB met that challenge…
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 31, 2026
विजय माल्या ने भी दी बधाई
आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी टीम को लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "आरसीबी आरसीबी... बधाई हो! लगातार दो बार आईपीएल चैंपियन बने! नम्मा डोड्डा सिम्हागुलु ने जोरदार दहाड़ लगाई और हम सबको बहुत गर्व महसूस कराया। बहुत बढ़िया, शानदार टीम!"
खबरें और भी
RCB RCB….Congratulations Double back to back IPL Champions. Namma dodda Simhagulu roared loudly and made us all very proud. Very well done you beauties.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) May 31, 2026
अन्य दिग्गजों ने भी दी बधाई
अन्य दिग्गजों ने भी आरसीबी को जीत की बधाई दी है। इसमें शिखर धवन, सोनू सूद, फाफ डु प्लेसिस और केविन पीटरसन जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। इरफान पठान ने भी बेंगलुरु को जीत की बधाई दी है।
.@RCBTweets has once again emerged as the IPL champions. Throughout the tournament, the fearless brand of cricket displayed by the RCB boys seemed to leave opposing teams with no answers.
Congratulations to our RCB on lifting the trophy for the second consecutive time. This… pic.twitter.com/1AeTz55DIN
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) May 31, 2026
Tonight, Bengaluru rises again as champions!
ಈ ಸಲವೂ ಕಪ್ ನಮ್ದೇ ⭐️⭐️
RCB has created history by clinching a second consecutive IPL title. With grit, composure, and the heart of true champions, the team has once again made Bengaluru proud.
Congratulations to the players,… pic.twitter.com/y2hgXT4m2l
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) May 31, 2026
Ee Saala… 2x 🏆 Naamdu
♥️ #RCB pic.twitter.com/cU4do0tpVK
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) May 31, 2026
Once was so nice, they did it twice. What a campaign by "Attacking Champions" RCB. A near perfect campaign and the trophy is in right hands of Captain Rajat Patidar. Special mention to Virat Kohli for that knock - Matter bada tha, Isliye wahan King khada tha.@imVkohli…
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) May 31, 2026
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।