Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: कब-कहां और कैसे फ्री में देखें पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस का लाइव मैच? नोट करें डिटेल्स

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 05:00 AM (IST)

    आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला 31 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    PBKS vs GT Live Streaming की डिटेल्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PBKS vs GT Live Streaming: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच दो ऐसी टीमों के बीच है जिनकी पिछले सीजन की कहानी एकदम अलग रही थी। 

    एक तरफ पंजाब किंग्स (PBKS) है, जो 2025 में खिताब के बेहद करीब पहुंचकर चूक गई थी। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस (GT) है जो अपनी पिछले सीजन में हुई गलतियों को सुधारने के साथ नए जोश के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। ऐसे में जानते हैं पीबीकेएस बनाम जीटी का लाइव स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे फ्री में फैंस देख सकते हैं।

    PBKS vs GT Live Streaming की डिटेल्स

    PBKS और GT के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला कब खेला जाएगा?

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को खेला जाएगा।

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस  के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधे घंटे पहले शाम 7 बजे होगा।

    पीबीकेएस बनाम जीटी का आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

    पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मुकाबले से जुड़ी खबरें लाइव अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।

    PBKS vs GT: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    पंजाब किंग्स-प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह

    इम्पैक्ट प्लेयर- युजवेंद्र चहल

    गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

    इम्पैक्ट प्लेयर- साई किशोर

    यह भी पढ़ें- MI-KKR ने बना दी जोड़ी! प्रपोज करने के दौरान स्‍टेडियम में गिर गई अंगूठी, फिर प्‍यार को यू मिली मंजूरी - Video

    यह भी पढ़ें- MI vs KKR: रोहित शर्मा का वानखेड़े में तूफान, 6 बड़े रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त; कोहली भी छूटे पीछे