Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs GT: पापा चाहते थे बेटा बने किसान, भाई ने कुर्बानी देकर बनाया क्रिकेटर; जानिए कौन हैं गुजरात के डेब्यूटंट अशोक शर्मा

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 07:36 PM (IST)

    गुजरात टाइटंस आज आईपीएल-2026 में अपना पहला मैच खेल रही है जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से है। इस मैच में गुजरात ने एक तेज गेंदबाज को मौका दिया है। इस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं अशोक शर्मा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व विजेता गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को आईपीएल-2026 के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को मौका दिया है। ये अशोक का पहला आईपीएल मैच है। गुजरात ने नीलामी में 90 लाख रुपये में उनको खरीदा था। अशोक किसान के बेटे हैं और अपने बड़े भाई को देखते हुए क्रिकेट में आए।

    राजस्थान के रहने वाले अशोक अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने 22 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

    भाई को देखकर सीखा क्रिकेट

    टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अशोक ने बताया था कि वह अपने भाई के कारण क्रिकेट में आए। अशोक ने कहा कि उनके पास जो तेजी है वो नैचुरल है। अशोक ने बताया, "मैं नैचुरली तेज गेंदबाजी करता हूं। मैंने जब से गेंदबाजी शुरू की है तब से मैं तेज गेंदबाजी करता हूं।"

    उन्होंने कहा, "मैंने सब कुछ अपने बड़े भाई अक्षय से सीखा है। वह भी गेंदबाज हैं। मैं उनके स्कूल के मैच देखता था। उन्होंने मुझे तेज गेंदबाजी की बुनियादी बातें सिखाईं और मुझे एकेडमी तक भी ले गए।"

    पिता चाहते थे पढ़ाई पर ध्यान दें अशोक

    जयपुर के पास रामपुर गांव के रहने वाले अशोक के पिता नाथुलाल चाहते थे कि उनका बेटे पढ़ाई पर ध्यान दे या फिर खेतों में उनके साथ काम करे, लेकिन भाई अक्षय ने आगे आखर अशोक को क्रिकेट में डाला और अपने सपने कुर्बान करते हुए उन्हें क्रिकेटर बनाया। नतीजा ये है कि आज वह दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में डेब्यू कर रहे हैं।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

    गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसा रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज

    यह भी पढ़ें- LSG vs DC Playing-XI: अक्षर पटेल नहीं देंगे करुण नायर को मौका, पंत लगाएंगे इन 11 खिलाड़ियों पर दांव!

    यह भी पढ़ें- 'वो अभी आदमी भी नहीं है', वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू के खिलाफ बोले आर. अश्विन; दिग्गजों की बातों को काटा