Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs GT: युजवेंद्र चहल के हाथों का खिलौना हैं शुभमन गिल, रन बनाना कर देते हैं मुश्किल; आंकड़े हैरान करने वाले

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 09:04 PM (IST)

    युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया है। गिल, चहल के सामने आते ही कमजोर से नजर आने लगते हैं और इसी कारण पंजाब के कप्तान श्रेयस अय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    शुभम गिल फिर बने चहल का शिकार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल देश का भविष्य माने जा रहे हैं। इसी काराण उन्हें कप्तानी की अहम जिम्मेदारी दी गई। गिल की बैटिंग शानदार है और वह हर फॉर्मेट में अपने आप को साबित कर चुके हैं। हालांकि, एक गेंदबाज के सामने आते ही गिल के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है और गेंदबाज हैं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल।

    दोनों इस समय आईपीएल-2026 में खेल रहे हैं। गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं तो चहल पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में चहल ने एक बार फिर गिल को अपनी फिरकी में फंसा लिया।

    क्या कहते हैं आंकड़े?

    चहल जब 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए तो गिल ने उनको आड़े हाथों लेने का विचार किया। यहीं वह गलती कर बैठे। चहल की लेग स्टम्प पर पटकी गेंद को गिल ने डीप मिडविकेट पर खेलने का प्रयास किया। गिल ने बड़ा शॉट मारा लेकिन डीप मिडविकेट पर कूपर कोनोली के हाथों लपके गए। गिल ने 27 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 38 रन बनाए।

    चहल ने टी20 में गिल को नौ पारियों में कुल चार बार आउट किया है। चहल अपनी फिरकी में न सिर्फ गिल को फंसाते हैं बल्कि रन बनाना भी मुश्किल कर देते हैं। गिल ने इन नौ पारियों में चहल के खिलाफ 17.25 की औसत से 69 रन बनाए हैं।

    वापसी की कोशिश

    गिल को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप-2026 और इससे पहले होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज से उनको बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला था और वह प्रभावी भी रहे थे। गिल भारत के लिए टी20 में प्रभावित नहीं कर पाए थे और इसी कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

    यह भी पढ़ें- PBKS vs GT: पापा चाहते थे बेटा बने किसान, भाई ने कुर्बानी देकर बनाया क्रिकेटर; जानिए कौन हैं गुजरात के डेब्यूटंट अशोक शर्मा

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में IPL 2026 के पहले मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी,  2000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; ड्रोन से होगी न‍िगरानी